---Advertisement---

Student Credit Card Scheme: 12वीं के बाद इन कोर्स के लिए मिलेगा ₹4 लाख तक का लोन, जानें पूरी डिटेल

By
On:

Follow Us

Bihar Student Credit Card Scheme: बिहार बोर्ड ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। ऐसा इसलिए क्योंकि, Bihar Board इंटर का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अब आगे क्या? अगर आप भी आगे अपने सपनों को पंख लगाना चाहते हैं, लेकिन पैसों की कमी ने आपको चिंता में डाल दिया है तो बिहार सरकार की खास योजना आपके लिए मददगार साबित हो सकती है। इसी के साथ स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत 4 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन भी ले सकते हैं। अच्छी बात यह है कि यह लोन बहुत ही आसानी से तो मिलता ही है, इसी के साथ ही कोई ब्‍याज भी नहीं देना होता है।

बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के अनुसार आर्थिक तंगी आपके आगे बढ़ने में बाधा नहीं बनेगी। हायर एजुकेशन के लिए पहले 4% तक ब्याज दर से लोन चुकाना होता था। लेक‍िन अब इसे पूरी तरह से ब्‍याज मुक्‍त कर द‍िया गया है। साथ ही लोन लौटाने की सीमा को भी बढ़ाकर 10 साल तक कर द‍िया गया है। अगर आपने भी बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा पास कर ली है तो आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।

Student Credit Card Scheme के फायदे

ब‍िहार बोर्ड इंटर का र‍िजल्‍ट जारी होने के बाद बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना ( Bihar Student Credit Card Yojana) के तहत ब‍िना ब्याज आसानी से एजुकेशन लोन मिल जाता है। इस लोन की खास बात है कि जब तक आपका कोर्स पूरा नहीं होगा, तब तक आपको कोई ब्याज देने की जरूरत नहीं है। यही नहीं कोर्स पूरा होने के बाद अगर नौकरी लगती है तो भी अधिकतम 6 महीने का समय मिलेगा।

कैसे मिलेगा Student Credit Card Scheme का पैसा

 Student Credit Card Scheme

स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत पैसा सीधे छात्रों के खाते में नहीं आएगा। कॉलेज या इंस्टीट्यूट की एडमिशन फीस, ट्यूशन फीस और अन्य शुल्क सीधे संस्थान के खाते में NEFT/RTGS के माध्यम से जमा करा दिए जाएंगे। अगर छात्र या छात्रा कॉलेज के हॉस्टल में नहीं रह रहे हैं तो शहरों के मानकों के अनुसार राशि और किताबों वगैरह के लिए पैसा छात्रों के खाते में भेजा जाएगा।

कैसे बनेगा Student Credit Card Scheme

स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए आपको ऑफिशियल पोर्टल https://www.7nishchay-yuvaupmission.bihar.gov.in/ पर जाकर आवेदन करना होगा। इसी के साथ अगर आप स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन की Step by Step प्रोसेस जानना चाहते हैं तो आप ‘बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना’ पर क्लिक कर सकते हैं। इसी के साथ ही आपको यह भी जानकारी मिल जाएगी कि कौन-कौन से दस्तावेजों की आवश्यकता आपको होगी।

Student Credit Card Scheme बनवाने के लिए शर्त

12वीं पास करने के बाद आप इस योजना के तहत स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड भी बनवा सकते हैं। लेकिन इसके लिए सबसे जरूरी यह है कि आप बिहार के नागरिक हों और बिहार के ही मान्यता प्राप्त स्कूल से 12वीं पास की हो। छात्र या छात्रा की उम्र 25 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा छात्र/छात्रा को मान्यता प्राप्त संस्थान से ही कोर्स करना होगा। साथ ही छात्र या छात्रा के परिवार की आय 6 लाख रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

Student Credit Card Scheme: किन कोर्सेज के लिए मिलेगा लोन

12वीं पास करने के बाद स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत आप 42 तरह के कोर्सेज के लिए भी आवेदन आसानी से कर सकते हैं। इसकी पूरी लिस्ट आप ‘स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड कोर्स लिस्ट’ पर क्लिक करके देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें: UCIL Recruitment 2025: माइनिंग मेट सहित कई पदों पर निकली भर्ती, सैलरी भी जबरदस्त

Priti Yadav

प्रीति यादव 2023 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और कंटेंट राइटिंग में निरंतर काम कर रही हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ-साथ इनके पास डिजिटल मीडिया का अच्छा अनुभव है, जिसकी वजह से ये ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को बेहतर समझती हैं। प्रीति सभी बीट्स पर आर्टिकल कवर करती हैं, लेकिन इनकी खास रुचि Technology, Education और Government Schemes से जुड़ी खबरों और कंटेंट में है। इनके लेखन की खासियत है सरल भाषा, जानकारीपूर्ण शैली और SEO फ्रेंडली कंटेंट, जिससे पाठक जुड़ाव महसूस करते हैं।

For Feedback - feedback@khabarhartaraf.in

Join WhatsApp

Join Now