Kisan Credit Card: बिहार के किसानों के लिए एक खुशखबरी है। ऐसा इसलिए क्योंकि, प्रदेश के किसानों को Kisan Credit Card (KCC) से लोन लेने के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं पड़ेगी। न ही उन्हें दस्तावेजों की जरूरत होगी। अगर आपने फार्मर आईडी बनवा ली है तो आपका यह काम चुटकियों में हो जाएगा। फार्मर आईडी मोबाइल एप में ही यह सुविधा दी गई है।
बिहार के कृषि विभाग के मुताबिक, फार्मर आईडी में ही किसान और उनकी खेती से जुड़ी सारी जानकारी मौजूद होगी। अगर किसी भी किसान को केसीसी के जरिए लोन लेना होगा तो वो भी इसी एप के माध्यम से बिना किसी दस्तावेज के मिल जाएगी। शुरुआत में बिहार के उन 75 लाख किसानों को इस सुविधा का लाभ मिलेगा, जो पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी हैं।
15 मिनट में लोन के लिए बनवाना होगा फार्मर आईडी
हालांकि Kisan Credit Card से लोन लेने के लिए आपको पहले फार्मर आईडी (Farmer Registry) बनवानी होगी। इसके बिना आपको लोन नहीं मिलेगा। बिहार में अभी तक 55.12 फीसदी किसानों ने ही फार्मर आईडी बनवाई है। ऐसे में किसान क्रेडिट कार्ड से लोन की सुविधा इन्हें ही मिलेगी।
फार्मर आईडी कैसे बनेगा
फार्मर आईडी बनवाने के लिए आपके पास कई सारे ऑप्शन हैं। चाहे तो आप मोबाइल एप से ऑनलाइन बना सकते हैं। आप चाहें तो नजदीक के CSC या वसुधा केंद्र पर फार्मर आईडी को बनवा सकते हैं। इसके अलावा पंचायत स्तर पर भी कैंप लगाए जा रहे हैं। अगर आप फार्मर आईडी को ऑनलाइन बनवाना चाहते हैं तो बिहार एग्रीस्टैक के पोर्टल bhfr.agristack.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। फार्मर आईडी कैसे बनेगा, किन-किन दस्तावेजों की जरूरत होगी, इसके लिए आप ‘फार्मर रजिस्ट्री कैसे कराएं’ पर क्लिक करके पूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं।

क्या है Kisan Credit Card
खेती व अन्य कामों के लिए किसान को सूदखोरों के चक्कर में न फंसना पड़े, इसके लिए केंद्र सरकार ने Kisan Credit Card योजना की शुरुआत की थी। देखा जाए या, इस कार्ड के तहत किसान 3 लाख रुपये तक का लोन आसानी से ले सकता हैं। सरकार की ओर से ब्याज में 1.5 फीसदी की छूट मिल सकती है। इन पैसों से किसान बीज, खाद, यूरिया या कीटनाशक जैसी चीजें खरीद सकते हैं। वह अपने निजी काम में भी पैसों का उपयोग कर सकते हैं।
कैसे बनेगा Kisan Credit Card
Kisan Credit Card बनवाने के लिए आप चाहें तो ऑनलाइन फॉर्म को भी डाउनलोड कर सकते हैं या फिर जिस बैंक से किसान क्रेडिट कार्ड आप बनवाना चाहते हैं, वहां अपना आधार कार्ड और खेती के कागज लेकर जाना होगा। बैंक अधिकारी KCC बनवाने में आपकी मदद कर देंगे।
यह भी पढ़ें: BOI Apprentice Recruitment 2026: अप्रेंटिसशिप रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट नजदीक, यहां जानें पात्रता और प्रक्रिया






