---Advertisement---

Government of Rajasthan Pension Scheme: पेंशन जारी रखने के लिए जरूरी सत्यापन, इस तारीख तक कर लें पूरा काम

By
On:

Follow Us

Rajasthan Government Pension Scheme: राजस्थान के बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों के लिए बड़ी ख़बर सामने आई है। ऐसा इसलिए क्योंकि, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत जिले में वृद्धावस्था, एकल नारी एवं विशेष योग्यजन श्रेणी के लगभग 5 लाख 95 हजार लाभार्थियों के लिए खशखबरी है। सरकार की ओर से इन सभी श्रेणियों के लाभार्थियों को राज्य सरकार की ओर से पेंशन का लाभ प्रदान किया जा रहा है।

Government Of Rajasthan Pension Scheme: इन शहरों में होना पेंशनर्स का वेरिफिकेशन

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक बी.पी चंदेल ने यह जानकारी दी है कि, सामाजिक सुरक्षा पेंशन (Government Of Rajasthan Pension Scheme) योजना नियम, 2013 के अनुसार सभी पेंशनधारकों का वार्षिक भौतिक सत्यापन करवाया जाना जरूरी है। वर्तमान स्थिति के मुताबिक, जयपुर जिले में 72 हजार 756 तथा जयपुर शहर क्षेत्र में 64 हजार 180 पेंशन धारक अभी भी भौतिक सत्यापन (फिजिकल वेरिफिकेशन) से शेष हैं।

बी.पी चंदेल ने बताया कि इस संबंध में बुधवार को नगर निगम के सभी उपायुक्तों की बैठक अतिरिक्त जिला कलक्टर (चतुर्थ) द्वारा आयोजित की गई, जिसमें सभी लंबित पेंशनधारकों का भौतिक सत्यापन 31 मार्च 2026 तक पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।

Government Of Rajasthan Pension Scheme

Government Of Rajasthan Pension Scheme: 31 मार्च 2026 सत्यापन करवा लें

उन्होंने यह भी बताया कि जिला प्रशासन द्वारा सभी शेष पेंशनधारकों से ये अपील की गई है कि वे 31 मार्च 2026 तक अपने नजदीकी ई-मित्र केंद्र, स्मार्ट फोन या अधिकृत स्वीकृतकर्ता अधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर अनिवार्य रूप से अपना भौतिक सत्यापन आसानी से करवा लें। यदि निर्धारित तिथि तक भौतिक सत्यापन नहीं होता है, तो संबंधित पेंशनधारकों की पेंशन बंद करने का प्रस्ताव राज्य सरकार को प्रेषित कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Viksit Delhi Internship Programme : सरकार ने युवाओं के लिए लॉन्च किया खास स्कीम, हर महीने मिलेंगे 20 हज़ार रूपए, ऑनलाइन आवेदन

Priti Yadav

प्रीति यादव 2023 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और कंटेंट राइटिंग में निरंतर काम कर रही हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ-साथ इनके पास डिजिटल मीडिया का अच्छा अनुभव है, जिसकी वजह से ये ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को बेहतर समझती हैं। प्रीति सभी बीट्स पर आर्टिकल कवर करती हैं, लेकिन इनकी खास रुचि Technology, Education और Government Schemes से जुड़ी खबरों और कंटेंट में है। इनके लेखन की खासियत है सरल भाषा, जानकारीपूर्ण शैली और SEO फ्रेंडली कंटेंट, जिससे पाठक जुड़ाव महसूस करते हैं।

For Feedback - feedback@khabarhartaraf.in

Join WhatsApp

Join Now