---Advertisement---

PM Kisan Samman Nidhi: शाम 5 बजे आएंगे ₹2000, ऐसे चेक करें आपके गांव के किन किसानों को मिलेगा पैसा

By
On:

Follow Us

PM Kisan Samman Nidhi: तारीख 13 मार्च..समय शाम 5 बजे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर देश के अन्नदाताओं को बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। ऐसा इसलिए क्योंकि, 9.32 करोड़ किसानों के खाते पीएम मोदी 18000 करोड़ से ज्यादा की रकम डालने वाले हैं। पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त को असम के गुवाहाटी से जारी किया जाएगा। अगर आपको या आपके गांव के किसानों को भी इन पैसों का इंतजार है तो आप अभी से ही लिस्ट चेक कर सकते हैं।

प्रधानमंत्री क‍िसान सम्‍मान न‍िध‍ि योजना की अब तक 21 किस्तें जारी हो गई हैं। देखा जाए तो, आज 22वीं किस्त भी जारी हो जाएगी। वहीं, पीएम किसान के लाभार्थियों की लिस्ट को गांवों के आधार पर तैयार किया गया है। इतना ही नहीं, अगर आपके गांव की लिस्ट में आपका नाम है तो फिर आपको टेंशन लेने की कोई जरूरत नहीं है।क्योंकि आपके खाते में पैसा जरूर आएगा।

PM Kisan Samman Nidhi: आपके गांव में कौन-कौन पीएम किसान के लाभार्थी, ऐसे देखें

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों में अपने गांव की लिस्ट चेक करने के लिए आप अपने मोबाइल में गूगल पर pmkisan.gov.in टाइप करें और पोर्टल खोलें। इसके बाद आपको Beneficiary List के ऑप्शन पर जाना होगा। अब एक नया पेज खुल जाएगा।

PM Kisan Samman Nidhi: ऐसे चेक करें लिस्ट में नाम

PM Kisan Samman Nidhi
  • पोर्टल में Beneficiary List पर क्लिक करने के बाद नई स्क्रीन खुल जाएगी
  • इसमें आपसे राज्य का नाम, जिला, ब्लॉक और गांव का नाम पूछा जाएगा
  • आप इन सबको भरें। अपने राज्य का नाम भरें, फिर जिला, उप जिला, ब्लॉक और गांव का नाम चुनें
  • पूरे गांव की लिस्ट खुल जाएगी, इसमें चेक करें कि आपका नाम है या नहीं

PM Kisan Samman Nidhi: इस उदाहरण से समझें कैसे खोलें

  • उदाहरण के लिए मान लीजिए कि, आप बिहार के किसान हैं, तो राज्य में बिहार चुनें
  • फिर जिला चुनिए, मान लीजिए आपने बेगूसराय चुना
  • इसके बाद हमने ब्लॉक में बरौनी चुन लिया
  • अब बरौनी ब्लॉक में अब अब्दुल रहीम चक को सिलेक्ट किया
  • इसके बाद Get Report पर क्लिक करें, लिस्ट खुल जाएगी

यह भी पढ़ें: Bihar Farmers ID के बिना भी मिलेगी PM Kisan की 22वीं किस्त, 41.17 लाख किसानों को राहत

Priti Yadav

प्रीति यादव 2023 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और कंटेंट राइटिंग में निरंतर काम कर रही हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ-साथ इनके पास डिजिटल मीडिया का अच्छा अनुभव है, जिसकी वजह से ये ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को बेहतर समझती हैं। प्रीति सभी बीट्स पर आर्टिकल कवर करती हैं, लेकिन इनकी खास रुचि Technology, Education और Government Schemes से जुड़ी खबरों और कंटेंट में है। इनके लेखन की खासियत है सरल भाषा, जानकारीपूर्ण शैली और SEO फ्रेंडली कंटेंट, जिससे पाठक जुड़ाव महसूस करते हैं।

For Feedback - feedback@khabarhartaraf.in

Join WhatsApp

Join Now