---Advertisement---

Indian Army Agniveer Bharti 2026: आज से रजिस्ट्रेशन शुरू, इन आसान स्टेप्स से करें अप्लाई

On: February 13, 2026 7:18 PM
Follow Us:
Indian Army Agniveer Bharti 2026
---Advertisement---

Indian Army Agniveer Bharti 2026: इंडियन आर्मी में नौकरी करने का सपना देखने वाले उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी ख़बर है। दरअसल इंडियन आर्मी ने अग्नीवीर की भर्ती के लिए कॉमन एंट्रेंस एग्जाम के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में भाग लेना चाहते हैं। वे इंडीयन आर्मी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज यानी 13 फरवरी से शुरू हो गई है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 01 अप्रैल, 2026 तक इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

Indian Army Agniveer Bharti 2026: आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यता

  • इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 10वीं एवं 12वीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा, उम्मीदवारों के पास अन्य निर्धारित पात्रताएं भी होनी चाहिए।
  • अग्निवीर जीडी, टेक्निकल, असिस्टेंट, ट्रेड्समैन और सोल्जर टेक्निकल के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 17.5 वर्ष और अधिकतम आयु 22 व 23 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अलावा, सिपाही फार्मा के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 19 वर्ष व अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित की गई है।

Indian Army Agniveer Bharti 2026: कैसे होगा चयन

Indian Army Agniveer Bharti 2026

बता दें कि, उम्मीदवारों का चयन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम, फिजिकल फिटनेस टेस्ट (PFT), फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) और मेडिकल परीक्षा के आधार पर होगा। लिखित परीक्षा में चयनित किए गए उम्मीदवारों को पीएफटी टेस्ट के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

Indian Army Agniveer Bharti 2026: रजिस्ट्रेशन फीस

आवेदन करने के लिए सभी वर्गों के उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना जरूरी है। ध्यान रहें, रजिस्ट्रेशन फीस सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये निर्धारित की गई है।

Also Read

Indian Army Agniveer Bharti 2026: इन स्टेप्स से करें आज ही अप्लाई

कॉमन एंट्रेंस एग्जाम में अप्लाई करने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो गए हैं। उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स की मदद से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करें।
  • अब वेबसाइट के होमपेज पर ‘Apply Online Registration’ रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद मांगी गई सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज कर लें।
  • इसके बाद जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
  • दस्तावेजों को अपलोड करने के बाद अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

यह भी पढ़ें: KVS NVS Vacancy 2025: केंद्रीय और नवोदय विद्यालयों में 14,000+ पदों पर आवेदन शुरू

Priti Yadav

प्रीति यादव 2023 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और कंटेंट राइटिंग में निरंतर काम कर रही हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ-साथ इनके पास डिजिटल मीडिया का अच्छा अनुभव है, जिसकी वजह से ये ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को बेहतर समझती हैं। प्रीति सभी बीट्स पर आर्टिकल कवर करती हैं, लेकिन इनकी खास रुचि Technology, Education और Government Schemes से जुड़ी खबरों और कंटेंट में है। इनके लेखन की खासियत है सरल भाषा, जानकारीपूर्ण शैली और SEO फ्रेंडली कंटेंट, जिससे पाठक जुड़ाव महसूस करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now