Ladki Bahin Yojana ekyc correction: लाडकी बहिण योजना का पैसा आखिर कब आएगा? महाराष्ट्र की करीब 2.5 करोड़ महिलाएं लंबे समय से इस सवाल का जवाब जानना चाहती हैं। लेकिन महिलाओं का इंतजार लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इस बीच लाडकी बहिण योजना के e-KYC में करेक्शन करने के लिए पोर्टल को एक बार फिर से खोला गया, लेकिन यहीं महिलाओं की दिक्कतें खत्म नहीं हो रही हैं। ई-केवाईसी में गलतियों को ठीक करने के लिए पोर्टल को 31 मार्च, 2026 तक खोल दिया गया है। लेकिन ना तो पोर्टल ठीक से काम कर रहा है और ना ही हेल्पलाइन से कोई मदद मिल पा रही है।
पुणे जिले के पौड गांव की लाभार्थी सरिता से जब बात की गई तो उन्होंने कहा, ‘मुझे पिछले 4 महीने से पैसा नहीं मिला है। मुझे कहा गया कि ईकेवाईसी अधूरा है। अब पोर्टल तो खुल गया है, लेकिन मैं लॉग-इन नहीं कर पा रही हूं।’ यह समस्या सिर्फ सरिता की ही नहीं है बल्कि और बहुत सी महिलाओं की है। अपना नाम सार्वजनिक नहीं करने की शर्त पर एक अन्य महिला ने बताया कि दो महीने से पैसा नहीं मिला है। उनका कहना है कि सरकार को जिला स्तर पर अधिकारी नियुक्त करने चाहिए ताकि इस समस्या का समाधान हो सके।
Ladki Bahin Yojana: आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा वेरिफिकेशन भी बंद
मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना का ऑनलाइन पोर्टल खुल नहीं रहा और दिक्कत इसलिए भी बढ़ गई है क्योंकि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता जो फिजिकल वेरिफिकेशन कर रही थीं, वो भी बंद हो गया है। काम का बोझ बढ़ने से फील्ड स्टाफ विरोध कर रहा है। ऐसे में मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना की लाभार्थियों के पास सिर्फ पोर्टल ही एकमात्र विकल्प बचा है।
Ladki Bahin Yojana eKYC में सुधार की तारीख बढ़ी

पिछले हफ्ते महाराष्ट्र की महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने पोस्ट कर कहा था कि विभाग के पास ऐसी शिकायतें मिली हैं कि लाभार्थियों को इसलिए पैसा नहीं मिल पा रहा है क्योंकि उनके ईकेवाईसी प्रोसेस में गलत विकल्प चुन लिए गए हैं। ऐसे में ऐसी लाभार्थियों को एक और मौका देते हुए ईकेवाईसी में सुधार के लिए पोर्टल खोल दिया गया है। लाभार्थी महिलाएं 31 मार्च तक अपने ईकेवाईसी में सुधार करा सकती हैं।
कब आएगी Ladki Bahin Yojana की जनवरी-फरवरी की किस्त
महिला एवं बाल विकास विभाग का कहना है कि हमारा प्रमुख लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि सभी पात्र महिलाओं को योजना का लाभ मिल सके। अधिकारियों ने बताया कि दरअसल आदर्श आचार संहिता के चलते लाडकी बहिण योजना की जनवरी और फरवरी की किस्त अटकी हुई है। महाराष्ट्र का बजट अगले महीने आना है और महिलाओं को यह आशंका सता रही है कि कहीं लाडकी बहिण योजना बंद तो नहीं हो जाएगी? हालांकि हाल ही में उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे बयान दे चुके हैं कि जल्द ही लाडकी बहिण योजना का पैसा 1500 से बढ़ाकर 2100 रुपये किया जाएगा। यह दावा ऐसे समय में किया गया है, जब कल्याणकारी योजनाओं के चलते राज्य सरकार पहले ही कर्ज के बोझ तले दबी हुई है।
Ladki Bahin Yojana: 31 मार्च तक ईकेवाईसी में सुधार नहीं हुआ तो क्या होगा
अधिकारियों का यह भी कहना है कि Ladki Bahin Yojana ईकेवाईसी में सुधार की प्रक्रिया 31 मार्च तक जारी रहेगी। जो भी महिलाएं इस प्रक्रिया को पूरा नहीं कर पाएंगी, उनकी वेरिफिकेशन बाद में हो जाएगी। दरअसल ईकेवाईसी में एक सवाल के गलत जवाब के चलते 24 लाख लाभार्थियों को सरकारी कर्मचारी दिखा दिया गया। इसका नतीजा यह हुआ कि हर महीने मिलने वाली 1500 रुपये की राशि रुक गई।
यह भी पढ़ें: Ladki Bahin Yojana E-KYC: क्या आप भी नहीं कर पाईं लाडकी बहिण के लिए ई-केवाईसी, क्या 18 के बाद मिलेगा मौका?






