---Advertisement---

Ladki Bahin Yojana: ई-KYC पर सरकार का बड़ा फैसला, अब 31 मार्च तक मिलेगा सुधार का मौका

By
On:

Follow Us

Ladki Bahin Yojana: सरकार ने लाडकी बहीण योजना के लिए लाभार्थी महिलाओं द्वारा की गई ई-केवाईसी में हुई गलतियों को सुधारने की समयसीमा 31 मार्च 2026 तक बढ़ा दी है। राज्य सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग ने शुक्रवार को शासनादेश जारी कर ई-केवाईसी में समय सीमा बढ़ाने की जानकारी दी। लाभार्थियों और क्षेत्रीय कार्यालयों से लगातार मिल रही शिकायतों और मांग को देखते हुए विभाग ने ऑनलाइन ई-केवाईसी सुधार की सुविधा फिर से खोलने का फैसला लिया है।

Ladki Bahin Yojana: आवेदन रुकने का कारण ?

सरकारी जांच में सामने आया कि अधिकांश महिलाओं मुख्यमंत्री माझी लाडकी बह‍िण योजना की तय समय सीमा के भीतर ई-केवाईसी पूरी कर ली थी लेकिन सत्यापन के दौरान दर्ज गलत जानकारियों के कारण उनके आवेदन रुक गए। सरकार ने पात्र महिलाओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर पोर्टल पर लॉग-इन कर अपनी जानकारी की जांच कर लें और यदि कोई त्रुटि हो तो तुरंत सुधार करवाएं, जिससे योजना का लाभ बिना किसी अड़चन के मिल सके।

Ladki Bahin Yojana

Ladki Bahin Yojana: 31 दिसंबर तक प्रक्रिया पूरी करने वाली महिलाओं को ही मौका

सरकार ने साफ किया है कि ई-केवाईसी में सुधार की सुविधा केवल उन्हीं महिलाओं को मिलेगी जिन्होंने 31 दिसंबर 2025 तक ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी कर ली थी। नए आवेदकों को इसमें शामिल नहीं किया जाएगा। महिला एवं बाल विकास विभाग ने योजना के आधिकारिक पोर्टल पर आवश्यक तकनीकी बदलाव भी कर दिए हैं, जिससे लाभार्थी महिलाएं आसानी से अपनी जानकारी अपडेट कर सकें।

विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि 31 मार्च 2026 के बाद किसी भी प्रकार का सुधार स्वीकार नहीं किया जाएगा। बता दें कि ई-केवाईसी प्रक्रिया के दौरान तकनीकी कारणों या जानकारी दर्ज करते समय हुई त्रुटियों के चलते कई पात्र महिलाएं अनजाने में अपात्र की श्रेणी में आ गई थीं।

यह भी पढ़ें: PM Awaas Yojana Gramin: 18,500 लाभार्थियों के खाते में पैसा भेजा गया — अपनी लिस्ट यहां चेक करें

Priti Yadav

प्रीति यादव 2023 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और कंटेंट राइटिंग में निरंतर काम कर रही हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ-साथ इनके पास डिजिटल मीडिया का अच्छा अनुभव है, जिसकी वजह से ये ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को बेहतर समझती हैं। प्रीति सभी बीट्स पर आर्टिकल कवर करती हैं, लेकिन इनकी खास रुचि Technology, Education और Government Schemes से जुड़ी खबरों और कंटेंट में है। इनके लेखन की खासियत है सरल भाषा, जानकारीपूर्ण शैली और SEO फ्रेंडली कंटेंट, जिससे पाठक जुड़ाव महसूस करते हैं।

For Feedback - feedback@khabarhartaraf.in

Join WhatsApp

Join Now