---Advertisement---

Bihar Budget 2026 Update: बिहार के 73 लाख किसानों को बड़ा फायदा, अब हर साल ₹6,000 नहीं ₹9,000 मिलेंगे

By
On:

Follow Us

Bihar Budget 2026: बिहार के किसानों के लिए सुनहरा अवसर है। ऐसा इसलिए क्योंकि, विधानसभा चुनावों से पहले जदयू-बीजेपी गठबंधन ने जो वादा किया था, उसे निभाते हुए Bihar Budget 2026 में बड़ा ऐलान कर दिया है। वहीं, अब से राज्य के 73 लाख किसानों को साल में 6000 नहीं बल्कि 9000 रुपये दिए जाएंगे। प्रदेश के वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने 3 फरवरी को बिहार का बजट पेश करते हुए पीएम किसान सम्मान निधि योजना की तर्ज पर जननायक कर्पूरी ठाकुर किसान सम्मान निधि शुरू करने का ऐलान किया है। इस योजना के तहत पीएम किसान के लाभार्थियों को राज्य सरकार की ओर से साल में 3000 रुपये अलग से मिलेंगे।

व‍ित्त मंत्री ब‍िजेंद्र प्रसाद ने आज ब‍िहार सरकार का बजट पेश क‍िया। दरअसल चुनावों से पहले ही जदयू-बीजेपी गठबंधन ने अपने संकल्प पत्र में ‘कर्पूरी ठाकुर किसान सम्मान निधि’ योजना का वादा किया था। इस योजना के तहत जिन किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि के 6000 रुपये वार्षिक मिल रहे हैं, उन्हें बिहार सरकार अलग से 3000 रुपये देगी। यह पैसा पीएम किसान के पैसों की तरह 3 किस्तों में आएगा। मतलब पीएम किसान की 2000 रुपये की किस्त के साथ 1000 रुपये की किस्त अलग से।

Bihar Budget 2026: किसानों को कैसे मिलेंगे कर्पूरी ठाकुर किसान सम्मान के पैसे

देश के कई राज्यों की तरह बिहार में जो कर्पूरी ठाकुर किसान सम्मान निधि शुरू की जा रही है। उसके लिए अलग से कोई फॉर्म भरने या किसी दफ्तर के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। अगर आप पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थी हैं और आपका नाम अभी भी केंद्र सरकार की इस योजना की Beneficiary List में है तो आपको कुछ करने की जरूरत नहीं है। सरकार जब भी इस योजना को लागू करेगी, आपके खाते में पैसा आने लगेगा।

Bihar Budget 2026: पीएम किसान की 22वीं किस्त से पहले ऐसे करें जमाबंदी में सुधार

क्या होंगी कर्पूरी ठाकुर किसान सम्मान निधि की पात्रता की शर्तें
कर्पूरी ठाकुर किसान सम्मान निधि योजना की पात्रता की शर्तें भी वहीं होंगी, जो पीएम किसान सम्मान निधि योजना की है। अगर आप पीएम किसान की पात्रता की शर्तों को पूरा करते हैं तो आपको इस योजना का भी लाभ मिलेगा।

Bihar Budget 2026

Bihar Budget 2026: कैसे करें पीएम किसान योजना के लिए रजिस्ट्रेशन

अगर अभी तक आपने पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं किया है तो आप पीएम किसान पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाकर या नजदीक के CSC जाकर रजिस्ट्रेशन आसानी से करा सकते हैं। इस बारे में पूरी जानकारी विस्तार से जानने के लिए आप ‘पीएम किसान सम्मान निधि योजना’ पर क्लिक कर सकते हैं।

Bihar Budget 2026: क्या पीएम किसान की 22वीं किस्त के साथ ही मिलेंगे 1000 रुपये

हालांकि अगर आप ये उम्मीद लगाए बैठे हैं कि पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त के साथ ही ये पैसा मिलेगा, तो आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें कि ऐसा कुछ नहीं होने वाला है। ऐसा इसलिए क्योंकि अभी बजट में इस योजना को लेकर ऐलान हुआ है। जिसके बाद योजना के लिए बजट को आवंटित किया जाएगा। इसी के साथ दिशानिर्देश तय होगा। इस योजना के लागू होने के लिए किसानों को अभी थोड़ा इंतजार करने की आवश्यकता पड़ सकती है।

यह भी पढ़ें: PM Modi Uttarakhand Visit: पीएम मोदी करेंगे आपदा ग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वे, सीएम धामी भी रहेंगे साथ

Priti Yadav

प्रीति यादव 2023 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और कंटेंट राइटिंग में निरंतर काम कर रही हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ-साथ इनके पास डिजिटल मीडिया का अच्छा अनुभव है, जिसकी वजह से ये ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को बेहतर समझती हैं। प्रीति सभी बीट्स पर आर्टिकल कवर करती हैं, लेकिन इनकी खास रुचि Technology, Education और Government Schemes से जुड़ी खबरों और कंटेंट में है। इनके लेखन की खासियत है सरल भाषा, जानकारीपूर्ण शैली और SEO फ्रेंडली कंटेंट, जिससे पाठक जुड़ाव महसूस करते हैं।

For Feedback - feedback@khabarhartaraf.in

Join WhatsApp

Join Now