Budget 2026 Farmers: साल 2026-27 के लिए देश का केंद्रीय बजट का ऐलान कर दिया गया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नया इतिहास रचते हुए बीते दिन यानी कि, 1 फरवरी को रविवार के दिन आम बजट लॉन्च कर दी है। देखा जाए तो, इस बजट से किसानों को बड़ी उम्मीद थी। खासतौर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की सम्मान राशि बढ़ने की संभावना जताई जा रही थी। हालांकि, पीएम फसल बीमा योजना के विस्तार को लेकर भी कोई चर्चा नहीं हुई। हालांकि किसानों की आय बढ़ाने के लिए कुछ योजनाओं का ऐलान किया गया है।
वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में केंद्र सरकार का तीसरा कर्तव्य गिनाते हुए यह जानकारी दी कि विकसित भारत के लिए सबका साथ सबका विकास होना जरूरी है। इसके लिए छोटे व सीमांत किसानों पर विशेष रूप से फोकस किया गया है। उत्पादकता और उद्यमशीलता को बढ़ाते हुए किसानों की आय बढ़ाने की भी आवश्यकता है। बजट में मछली पालक किसानों, पशुपालक कृषकों और किसानों का जिक्र किया गया है।
Budget 2026: मत्स्यपालन किसानों के लिए योजना
500 जलाशयों व अमृत सरोवरों को एक करके विकास किया जाएगा।
स्टार्ट अप और मत्स्यपालक किसान और महिला समूहों को बाजार से जोड़ने की योजना।
Budget 2026: पशुपालक किसानों के लिए स्कीम
पशुपालक किसानों को लोन में सब्सिडी देने के लिए योजना लॉन्च होगी
अगर किसान पशुपालन के लिए लोन लेता है तो उसे सरकार से ब्याज सब्सिडी के अलावा अलग से अनुदान मिल सकता है
पशुपालकों के लिए क्रेडिट लिंक सब्सिडी योजना शुरू होगी
पशुधन, मुर्गीपालन और डेयरी के लिए इंटीग्रेडेड वैल्यू चेन बनाने की योजना
पशुधन उत्पादक संगठनों को प्रोत्साहित करने की योजना

Budget 2026: ज्यादा कीमत दिलाने वाली फसल योजना
तटवर्ती इलाकों में नारियल, चंदन, कोको, काजू जैसे ऊंची कीमतों वाली फसल को प्रोत्साहित करने की योजना
पहाड़ों में बादाम, अखरोट और खुमानी उगाने वाले किसानों को भी मिलेगी आर्थिक सहायता
कोकोनट प्रमोशन स्कीम के जरिए नारियल के उत्पादन को बढ़ाया जाएगा
इस योजना से 1 करोड़ किसानों समेत 3 करोड़ लोगों को लाभ मिलेगा।
Budget 2026: भारत विस्तार योजना
खेती में AI Tool के इस्तेमाल को लेकर भारत विस्तार योजना को लॉन्च करने की बात भी बजट में है। इसके जरिए सभी राज्यों के Agristack Portals को ICAR पैकेज से जोड़ा जाएगा।
- इन योजनाओं को लेकर कोई घोषणा नहीं
- पीएम किसान सम्मान निधि योजना
- पीएम फसल बीमा योजना
- पीएम मानधन योजना
- किसान क्रेडिट कार्ड
- पीएम धन धान्य कृषि योजना
यह भी पढ़ें: Lado Laxmi Yojana: इन 9 योजनाओं में नाम होने पर नहीं मिलेंगे ₹2100, अभी चेक करें लिस्ट






