---Advertisement---

Bhavantar Yojana: आज 1.17 लाख किसानों को मिलेगा लाभ, चौथी किस्त में 200 करोड़ होंगे ट्रांसफर

On: January 29, 2026 4:41 PM
Follow Us:
Bhavantar Yojana
---Advertisement---

Soyabean Bhavantar Yojana: मध्य प्रदेश के 1 लाख 17 हजार किसानों के लिए खुशखबरी है। ऐसा इसलिए क्योंकि, मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव 29 जनवरी गुरुवार को उन्हें बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि सोयाबीन Bhavantar Yojana के अनुसार किसानों के खाते में मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ से 200 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। सीएम मोहन यादव Bhavantar Yojana की चौथी किस्त जारी करेंगे।

मुख्यमंत्री Bhavantar Yojana का पैसा उन किसानों के खाते में भेजा जाएगा, जिन्होंने 20 दिसंबर, 2025 से योजना के खत्म होने तक सोयाबीन बाजार में बेची थी। सोयाबीन किसानों के लिए शुरू हुई इस योजना के तहत अब तक मध्य प्रदेश के 7 लाख 10 हजार किसानों के खाते में 1492 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए जा चुके हैं।

विकास कार्यों की भी देंगे सौगात

Bhavantar Yojana के अलावा मंदसौर जिले मल्हारगढ़ से मुख्यमंत्री मोहन यादव 69.50 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात देंगे। इसमें 51.91 करोड़ रुपये की लागत से मंदसौर-नीमच स्टेट हाईवे पर स्थित मल्हारगढ़ 4-लेन फ्लाई-ओवर का भूमि-पूजन, 5.53 करोड़ रुपये की लागत से पिपलिया मंडी समपार रेलवे अंडर ब्रिज का भूमि-पूजन एवं 2.06 करोड़ रुपये की लागत से मल्हारगढ़ रेलवे स्टेशन रोड पर पुल निर्माण कार्य का लोकार्पण करेंगे। इन विकास कार्यों से क्षेत्र में यातायात सुविधा मजबूत होगी तथा आमजन को आवागमन में राहत मिलेगी।

Also Read

क्या है Bhavantar Yojana

Bhavantar Yojana

मध्य प्रदेश के किसानों को मंडी में MSP से कम कीमत मिलने पर भरपाई करने के लिए 2019 में इस योजना को शुरू किया गया था। पिछले साल मध्य प्रदेश सरकार ने सोयाबीन किसानों को भी इस योजना में शामिल कर लिया। इस योजना के तहत सोयाबीन किसान को अगर अपनी फसल को मंडी में बेचने पर MSP से कम दाम मिलता है तो उसकी भरपाई प्रदेश सरकार करेगी। यह पैसा DBT के माध्यम से सीधे किसानों के खाते में पैसा भेज दिया जाता है।

अभी क्या है सोयाबीन का मॉडल रेट

सोयाबीन का पहला मॉडल रेट 7 नवंबर को 4020 रुपये प्रति क्विंटल देखने को मिला था। इसके बाद नियमित तौर पर मॉडल रेट जारी किया गया हैं। वहीं, 5 जनवरी को भावांतर के तहत सोयाबीन का मॉडल रेट 4458 रुपये प्रति क्विंटल जारी किया गया था। अब अगर किसानों को तय समय में इस कीमत से कम मूल्य मंडी में मिला है तो बाकी की भरपाई प्रदेश सरकार करेगी।

कब आएगा सीएम किसान कल्याण योजना का पैसा

हालांकि मध्य प्रदेश के लाखों किसानों को अभी भी मुख्‍यमंत्री क‍िसान कल्‍याण योजना की अगली किस्त की प्रतिक्षा है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त 19 नवंबर को जारी हुई थी। लेकिन अब सीएम किसान कल्याण योजना के 2000 रुपये मध्य प्रदेश के किसानों को अभी भी नहीं मिला है। लेकिन 83 लाख किसानों को सीएम किसान कल्याण योजना की 14वीं किस्त का इंतजार अभी भी है है। हालांकि अभी तक आधिकारिक तारीख को लेकर कोई जानकारी नहीं आई है।

यह भी पढ़ें: Ladki Bahin Yojana E-KYC: क्या आप भी नहीं कर पाईं लाडकी बहिण के लिए ई-केवाईसी, क्या 18 के बाद मिलेगा मौका?

Priti Yadav

प्रीति यादव 2023 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और कंटेंट राइटिंग में निरंतर काम कर रही हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ-साथ इनके पास डिजिटल मीडिया का अच्छा अनुभव है, जिसकी वजह से ये ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को बेहतर समझती हैं। प्रीति सभी बीट्स पर आर्टिकल कवर करती हैं, लेकिन इनकी खास रुचि Technology, Education और Government Schemes से जुड़ी खबरों और कंटेंट में है। इनके लेखन की खासियत है सरल भाषा, जानकारीपूर्ण शैली और SEO फ्रेंडली कंटेंट, जिससे पाठक जुड़ाव महसूस करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now