---Advertisement---

PM Kisan Samman Nidhi: फार्मर ID नहीं बन रही? 22वीं किस्त से पहले ऐसे करें जमाबंदी में सुधार

By
On:

Follow Us

Pm Kisan Samman Nidhi की 22वीं किस्त की समय अब पास आ रहा है। लेकिन बिहार के लाखों किसानों की उम्मीदों को इस बार तगड़ा झटका लगने वाला है। देखा जाए तो, बिहार सरकार ने फार्मर आईडी बनवाने के लिए विशेष कैंप भी लगवाए थे। लेकिन इसके बावजूद अभी तक 50 लाख से ज्यादा किसानों की Farmer ID नहीं बन पाई है।

दरअसल आधार में अलग और जमाबंदी में अलग नाम होने की वजह से किसानों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। नाम में थोड़ा सा भी फर्क होने पर ऑनलाइन पोर्टल उनकी एंट्री नहीं ले रहा है।

केंद्र सरकार इस मामले को लेकर साफ कह चुकी है कि बिना फार्मर रजिस्ट्री के PM Kisan Samman Nidhi समेत किसी भी सरकारी योजना का लाभ नहीं मिलेगा। वहीं, बिहार में करीब 85 लाख किसानों की फार्मर रजिस्ट्री होनी अभी बाकी है। इनमें से 73 लाख से ज्यादा किसान PM Kisan Samman Nidhi के लाभार्थी हैं। मगर Bihar Agristack के अनुसार अभी तक 29,28,805 किसानों की ही फार्मर आईडी बनी है। इसका मतलब 40 लाख से ज्यादा किसानों की फार्मर रजिस्ट्री का काम अधूरा है।

PM Kisan Samman Nidhi: जमाबंदी के चलते अटकी फार्मर रजिस्ट्री

दरअसल बड़ी संख्या में किसानों की शिकायत आ रही है कि जमाबंदी में नाम में गलती होने के चलते उनकी फार्मर आईडी नहीं बन पा रही है। इसके लिए वे कृषि विभाग के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन काम नहीं हो पा रहा है। देखा जाए तो, ऐसे में किसानों की संख्या बहुत ज्यादा है, जिनके आधार कार्ड में नाम और जमीन के कागजों में नाम थोड़े अलग-अलग हैं। अधिकारियों का कहना है कि अगर नाम की वर्तनी में थोड़ा भी बदलाव होगा तो ऑनलाइन सॉफ्टवेयर उसे नहीं लेगा। अगर आपकी फार्मर आईडी भी इस वजह से अटकी हुई है तो अभी आपके पास समय है, इसे तुरंत ठीक करा लें।

PM Kisan Samman Nidhi: कैसे कराएं जमाबंदी में सुधार

जमाबंदी पर्ची में सुधार कराने या उत्तराधिकार नामांतरण (Inheritance Mutation) या छूटी हुई जमाबंदी को ऑनलाइन कराना हो या फिर बंटवारा नामांतरण कराना हो तो आप नजदीक के अंचल कार्यालय या भूमि सुधार ऑफिस जाकर आसानी से करा सकते हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि, आपको अपने साथ सभी असली दस्तावेज लेकर जाना है। इसके अलावा आप परिमार्जन पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन भी जमाबंदी में सुधार के लिए आवेदन कर सकते हैं।

STEP-1

सबसे पहले आपको biharbhumiplus.bihar.gov.in पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा
पोर्टल पर जाकर नागरिक लॉगिन पर क्लिक करें और पंजीकरण के टैब पर क्लिक करें
अब फॉर्म में अपना व्यक्तिगत विवरण, मोबाइल नंबर और पूरा पता भरें।

Pm Kisan Samman Nidhi

STEP-2

रजिस्ट्रेशन के बाद यूजर आईडी और पासवर्ड से https://biharbhumiplus.bihar.gov.in/ पर लॉगिन करें
यहां आपको परिमार्जन प्लस का टैब दिखेगा, उस पर क्लिक करें
अब नया पोर्टल parimarjanplus.bihar.gov.in खुल जाएगा
आपके पास दो विकल्प होंगे, 1. डिजिटल जमाबंदी में सुधार 2. छूटे हुए जमाबंदी का डिजिटाइजेशन
आपको जो सेवा चाहिए, उसका चयन करें।

STEP-3

अब आपके सामने बदलाव करने का विकल्प होगा, उसे चुनें और ठीक करें
जिस सेक्शन में बदलाव करना है, उसके आगे YES पर टिक करें
इसके बाद बदलाव से संबंधित दस्तावेज अपलोड करें और Preview Button पर क्लिक करें
अगर सब सही है तो Final Submit कर दें, नहीं तो फिर से Edit कर लें

PM Kisan Samman Nidhi: पोर्टल पर जमाबंदी में कर सकते हैं क्या-क्या बदलाव

रैयत विवरण
नाम में सुधार
जाति प्रमाण पत्र में सुधार
पते में सुधार
भूमि विवरण में सुधार

PM Kisan Samman Nidhi: कब आएगी पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त

PM Kisan Samman Nidhi की 22वीं किस्त को लेकर अभी कोई भी जानकारी नहीं मिली है। लेकिन 22वीं किस्त किसानों के खाते में फरवरी में आएगी। देखा जाए तो पिछली बार फरवरी के आखिरी हफ्ते में पीएम किसान के 2000 रुपये किसानों को मिल गए थे। इस बार भी उन्हें फरवरी के अंत तक का इंतजार करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें: PM Awaas Yojana Gramin: 18,500 लाभार्थियों के खाते में पैसा भेजा गया — अपनी लिस्ट यहां चेक करें

Priti Yadav

प्रीति यादव 2023 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और कंटेंट राइटिंग में निरंतर काम कर रही हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ-साथ इनके पास डिजिटल मीडिया का अच्छा अनुभव है, जिसकी वजह से ये ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को बेहतर समझती हैं। प्रीति सभी बीट्स पर आर्टिकल कवर करती हैं, लेकिन इनकी खास रुचि Technology, Education और Government Schemes से जुड़ी खबरों और कंटेंट में है। इनके लेखन की खासियत है सरल भाषा, जानकारीपूर्ण शैली और SEO फ्रेंडली कंटेंट, जिससे पाठक जुड़ाव महसूस करते हैं।

For Feedback - feedback@khabarhartaraf.in

Join WhatsApp

Join Now