---Advertisement---

BTSC Recruitment 2026: वर्क इंस्पेक्टर मैकेनिकल के 493 पदों पर फिर से मौका, 31 जनवरी से री-रजिस्ट्रेशन शुरू

By
On:

Follow Us

BTSC Recruitment 2026: बिहार तकनीकी लोक सेवा आयोग (BTSC) ने वर्क इंस्पेक्टर मैकेनिकल के पदों पर भर्ती के लिए दोबारा नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जो भी उम्मीदवार वर्क इंस्पेक्टर मैकेनिकल के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। अब वे बीटीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इन पदों के लिए आसानी से आवेदन कर सकते हैं।

बता दें, इससे पहले वर्क इंस्पेक्टर मैकेनिकल के पदों पर भर्ती के लिए 12 जनवरी तक आवेदन स्वीकार किए गए थे। लेकिन बीटीएससी की ओर से री-रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 31 जनवरी से दोबारा स्टार्ट कर दी जाएगी। जितने भी इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार हैं वे 08 फरवरी तक इन पदों पर आवेदन आसानी से कर सकते हैं।

BTSC Recruitment 2026: पात्रता मानदंड

वर्क इंस्पेक्टर मैकेनिकल के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार कक्षा दसवीं पास होना अनिवार्य है। इसके अलावा, उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में आईटीआई का सर्टिफिकेट भी होना चाहिए।

ध्यान देने वाली बात यह है कि, आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तय की गई है। इसी के साथ ही अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 37 वर्ष, अनारक्षित महिला, ओबीसी उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 40 वर्ष और एससी एवं एसटी उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 42 वर्ष तय की गई है।

BTSC Recruitment 2026

BTSC Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

आवेदन करने के लिए सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में जमा करना अनिवार्य है। ध्यान रहे, बगैर आवेदन शुल्क के कोई भी फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा।

BTSC Recruitment 2026: परीक्षा पैटर्न

जानकारी के लिए बता दें कि, उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। वहीं, इस परीक्षा में उम्मीदवारों से 100 अंकों के 100 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। इसी के साथ यह परीक्षा कुल दो घंटे के लिए आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा में गलत उत्तर के लिए एक-चौथाई अंक की नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी।

BTSC Recruitment 2026: ऐसे कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन

बीटीएससी की ओर से आवेदन 31 जनवरी से दोबारा शुरू हो जाएंगे। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अप्लाई कर सकेंगे।

  • आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले बीटीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करना होगा।
  • अब वेबसाइट के होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करके जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करना होगा।
  • अंत में फॉर्म में दी गई सभी डिटेल को दर्ज करने के बाद इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

यह भी पढ़ें : BSF Constable GD Recruitment 2025: आवेदन शुरू, 4 नवंबर तक करें फॉर्म भरें

Priti Yadav

प्रीति यादव 2023 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और कंटेंट राइटिंग में निरंतर काम कर रही हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ-साथ इनके पास डिजिटल मीडिया का अच्छा अनुभव है, जिसकी वजह से ये ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को बेहतर समझती हैं। प्रीति सभी बीट्स पर आर्टिकल कवर करती हैं, लेकिन इनकी खास रुचि Technology, Education और Government Schemes से जुड़ी खबरों और कंटेंट में है। इनके लेखन की खासियत है सरल भाषा, जानकारीपूर्ण शैली और SEO फ्रेंडली कंटेंट, जिससे पाठक जुड़ाव महसूस करते हैं।

For Feedback - feedback@khabarhartaraf.in

Join WhatsApp

Join Now