---Advertisement---

Farmers Day 2025: अन्नदाताओं के लिए बेहद फायदेमंद हैं केंद्र सरकार की ये 5 बड़ी योजनाएं

By
On:

Follow Us

Farmers Day 2025 : अन्नदाता..देश की पहचान और सम्मान, देश का हर व्यक्ति किसी न किसी तरह अन्नदाता पर ही आश्रित रहता है। वहीं, बारिश, घूप, ताप, धूल सब कुछ सहकर किसान अनाज को बोता है। जिसके लिए उनका जितना आदर और सम्मान किया जाए, उतना ही कम है। इसीलिए आज, हमारे पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी की जयंती के मौके पर किसान को सम्मान देने के लिए आज 23 दिसंबर को किसान दिवस मनाया जाता है।

जानकारी के लिए बता दें कि, चौधरी चरण सिंह जी ने अपना पूरा जीवन किसानों पर न्यौछावर कर दिया है। देखा जाए तो, उनके उत्थान और विकास के लिए जीवनभर काम किया। उन्होंने अपने किसानों को देश का केंद्र बनाने में कोई भी कमी नहीं छोड़ी, इसीलिए आज उनकी जयंती पर किसान दिवस मनाया जाता है। किसानों के ऋणी होने के नाते केंद्र सरकार ने भी किसानों के सम्मान और विकास के लिए कई योजनाएं बनाई, जो उनके लिए वरदान साबित हुई। जानते हैं कौन सी बड़ी योजनाओं ने किसानों के विकास में मदद की।

Farmers Day 2025 : पीएम किसान सम्मान निधि

किसानों के लिए बड़ी योजना की बात हो तो सबसे पहले पीएम किसान सम्मान निधि योजना ही ध्यान आती है। जिसमें करोड़ों किसानों को इस योजना का लाभ मिल रहा है। जिसकी 21वीं किस्त 19 नवंबर बुधवार को 9 करोड़ क‍िसानों के खाते में पीएम ने खुद ट्रांसफर की। इस योजना को दुनिया की सबसे बड़े कैश ट्रांसफर योजनाओं में से एक माना जाता है। इस योजना के तहत पात्र किसानों के खाते में साल में 6000 रुपये भेजे जाते हैं।

Farmers Day 2025: पीएम किसान मान धन योजना

देश के छोटे और सीमांत किसानों के भविष्य के लिए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना की शुरुआत की। योजना का उद्देश्य बुढ़े किसानों यानी 60 की उम्र के बाद किसानों को पेंशन देकर आर्थिक सहायता देना है। जिससे किसान एक उम्र के बाद आराम के साथ रह सकें। किसान 18-40 की उम्र में इस योजना से जुड़ सकता है। योजना के अंतर्गत बहुत ही कम अंशदान(हर महीने 55 से 200 रुपये) देकर सुरक्षा हासिल की जा सकती है। योजना से जुड़े किसानों को 3000 रुपये की पेंशन मिलेगी।

Farmers Day 2025 : किसान क्रेडिट कार्ड योजना

Farmers Day 2025

क‍िसान क्रेड‍िट कार्ड के अनुसार किसानों को सूदखोरों के जंजाल से बचाने के लिए इस योजना की शुरुआत की गई है। जिसमें सस्ती ब्याज दर पर पैसा मुहैया कराने के लिए 1998 में किसान क्रेडिट कार्ड की शुरूआत हुई। इस कार्ड का इस्तेमाल कर किसान खेती से जुड़ी चीजों को आसानी से खरीद सकता है। इतना ही नहीं, किसान इस कार्ड के द्वारा सरकार से 1.5 फीसदी की छूट पर 3 लाख तक का लोन भी तुरंत ले सकता है।

Farmers Day 2025 : पीएम फसल बीमा योजना

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अनुसार 2 से 5 फीसदी प्रीमियम पर किसानों को फसल का नुकसान होने पर एवज बीमा दिया जाता है। इसके बाद का जितना पैसा होगा उसे सरकार देगी। प्राकृतिक आपदा, कीट प्रकोप और अन्य किन्ही कारणों से फसल खराब होने पर किसानों की आय स्थिर बनाने में यह योजना काम की साबित हुई है। इस योजना के तहत किसानों को आर्थिक मदद देने की कोशिश की जाती है। इसी के साथ ही, किसानों को नई तकनीक को अपनाने के लिए भी प्रेरित किया जाता है।

Farmers Day 2025 : पीएम धन धान्य कृषि योजना

इस योजना के माध्यम से 1.7 करोड़ किसानों को लाभ मिला है। बता दें कि, प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना इस तरह से बनाई गई है जो 36 योजनाओं का लाभ उन्हें एक साथ देता है। देखा जाए तो, इसके अंतर्गत 100 पिछड़े जिलों को आगे बढ़ाने के लिए काम किया जा रहा है। योजना किसानों को फसल का स्टोरेज बढ़ाने के लिए प्रेरित करती है। इसी के साथ ही, इससे सिंचाई की भी सुविधा में बढ़ोतरी होती है।

यह भी पढ़ें: PM Yashasvi Yojana 2025: आवेदन, लाभ, योग्यता और पूरी जानकारी

Priti Yadav

प्रीति यादव 2023 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और कंटेंट राइटिंग में निरंतर काम कर रही हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ-साथ इनके पास डिजिटल मीडिया का अच्छा अनुभव है, जिसकी वजह से ये ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को बेहतर समझती हैं। प्रीति सभी बीट्स पर आर्टिकल कवर करती हैं, लेकिन इनकी खास रुचि Technology, Education और Government Schemes से जुड़ी खबरों और कंटेंट में है। इनके लेखन की खासियत है सरल भाषा, जानकारीपूर्ण शैली और SEO फ्रेंडली कंटेंट, जिससे पाठक जुड़ाव महसूस करते हैं।

For Feedback - feedback@khabarhartaraf.in

Join WhatsApp

Join Now