---Advertisement---

KVS NVS Vacancy 2025: केंद्रीय और नवोदय विद्यालय भर्ती के लिए कल है आखिरी तारीख, तुरंत करें आवेदन

On: December 10, 2025 5:53 PM
Follow Us:
KVS NVS Vacancy 2025
---Advertisement---

KVS NVS Vacancy 2025: देशभर के केंद्रीय विद्यालयों एवं नवोदय विद्यालयों में टीचिंग एवं नॉन टीचिंग पदों पर भर्ती निकाली गई है। जिसमें शामिल होने के लिए आवेदन की लास्ट डेट कल यानी 11 दिसंबर 2025 तय किया गया है। ऐसे में जो भी इच्छुक अभ्यर्थी हैं जो इस भर्ती के लिए पात्र हैं और अभी तक किसी कारणवश फॉर्म नहीं भर पाए हैं तो वे बिना किसी देरी के तुरंत ही वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। ध्यान रहें कल के बाद एप्लीकेशन विंडो क्लोज हो जाएगी।

KVS NVS Vacancy 2025: कौन ले सकता है भर्ती में भाग

जानकारी के अनुसार, इस भर्ती में टीजीटी, पीजीटी एवं प्रिंसिपल के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन एवं बीएड/ एमएड की डिग्री होनी जरूरी है। वहीं, नॉन टीचिंग पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास स्नातक या परास्नातक सहित अन्य निर्धारित योग्यता होना भी होनी चाहिए। बता दें कि, अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु पद के अनुसार, 18, 30 व 35 वर्ष और अधिकतम आयु 40, 45, व 50 साल तय की गई है।

KVS NVS Vacancy 2025: आयु सीमा

आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

Also Read

KVS NVS Vacancy 2025

KVS NVS Vacancy 2025: एप्लीकेशन प्रॉसेस एवं फीस

इस भर्ती का हिस्सा होने के लिए अभ्यर्थी स्वयं ही फॉर्म को आसानी से भर सकते हैं। आपकी सहूलियत के लिए आवेदन का लिंक एवं स्टेप्स यहां दी जा रही हैं।

  • आवेदन पत्र भरने के लिए सर्वप्रथम ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर विजिट करें।
  • वेबसाइट होम पेज पर लेटेस्ट में जाकर भर्ती से संबंधित अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आप रजिस्टर लिंक पर क्लिक करें और मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन होने के बाद अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लें।
  • अंत में कैटेगरी के अनुसार निर्धारित फीस जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें।
  • उसका एक प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

KVS NVS Vacancy 2025 Application Form

इस भर्ती में प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल पदों पर आवेदन के लिए 2800 रुपये, Sr, Jr Secretariat Assistant/ स्टेनोग्राफर / JSA / लैब अटेंडेंट / एमटीएस पदों पर फॉर्म भरने के साथ 1700 रुपये, टीजीटी, पीजीटी, पीआरटी व अन्य पदों पर आवेदन के लिए 2000 जमा करनी होगी। एससी, एसटी व पीएच वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को सभी पदों पर आवेदन के लिए 500 रुपये का भुगतान करना होगा। फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

यह भी पढ़ें: KVS NVS Vacancy 2025: केंद्रीय और नवोदय विद्यालयों में 14,000+ पदों पर आवेदन शुरू

Priti Yadav

प्रीति यादव 2023 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और कंटेंट राइटिंग में निरंतर काम कर रही हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ-साथ इनके पास डिजिटल मीडिया का अच्छा अनुभव है, जिसकी वजह से ये ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को बेहतर समझती हैं। प्रीति सभी बीट्स पर आर्टिकल कवर करती हैं, लेकिन इनकी खास रुचि Technology, Education और Government Schemes से जुड़ी खबरों और कंटेंट में है। इनके लेखन की खासियत है सरल भाषा, जानकारीपूर्ण शैली और SEO फ्रेंडली कंटेंट, जिससे पाठक जुड़ाव महसूस करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now