PM Matru Vandana Yojana: देश में महिलाओं की आर्थिक मदद और गर्भावस्था के दौरान उनकी सेहत का ख्याल रखने के लिए मोदी सरकार ने कई शानदार योजनाओं का प्रारंभ किया है। जिनमें से एक है PM Matru Vandana Yojana यह स्कीम गर्भवती महिलाओं को पैसों की मदद देती है, जिससे उनका और बच्चे का ख्याल अच्छी तरह से रखा जा सके।
बता दें कि, अगर आप प्रेग्नेंट हैं या किसी को जानती हैं जो पहली बार मां बनने वाली है, तो यह जानकारी आपके लिए बहुत जरूरी है, ऐसा इसलिए क्योंकि, सरकार इस योजना के तहत महिलाओं के खाते में कुल 11,000 रुपये तक सीधे भेजती है। अगर आपने अभी तक इसका फायदा नहीं उठाया है, तो आप एक बड़ी मदद से वंचित हो सकती हैं।
क्या है PM Matru Vandana Yojana ?
PM Matru Vandana Yojana गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए स्टार्ट किया गया है। जो कि, केंद्र सरकार की फ्लैगशिप स्कीम है। वहीं, इस योजना का उद्देश्य गर्भावस्था और प्रसव के दौरान महिलाओं को आर्थिक सहायता देकर उनके स्वास्थ्य, पोषण और देखभाल को पहले की अपेक्षा और भी मजबूत करना है, जिससे मां और बच्चा दोनों स्वस्थ और ठीक रहें। इस योजना के तहत महिलाओं को सीधे बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए राशि भेजी जाती है।
PM Matru Vandana Yojana: किसे मिलते हैं 11,000 रुपये?
योजना के तहत राशि दो हिस्सों में दी जाती है
पहली संतान पर 5000 रुपये
ध्यान रहें, यह राशि तीन किस्तों में दी जाती है- पहली किस्त गर्भावस्था रजिस्ट्रेशन पर, दूसरी किस्त स्वास्थ्य जांच पूरी करने पर और तीसरी किस्त बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र और टीकाकरण रिकॉर्ड पर। यह पैसा गर्भावस्था के दौरान पोषण, स्वास्थ्य जांच, आराम और जरूरी मेडिकल जरूरतों को पूरा करने के लिए दिया जाता है।
अगर दूसरी संतान बेटी हो तो 6000 रुपये एक्स्ट्रा

बता दें कि, दूसरी संतान के रूप में बेटी होने पर सरकार महिला को 6000 रुपये ज्यादा सहायता देती है। देखा जाए तो, इस तरह कुल राशि 11,000 रुपये तक पहुंच जाती है।
PM Matru Vandana Yojana: कैसे करें आवेदन?
इस योजना का लाभ पाने के लिए महिलाओं को ऑनलाइन आवेदन करना होता है। आइए जानते हैं पूरा स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस:
- योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmmvy.wcd.gov.in पर जाएं।
- ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें।
- जरूरी दस्तावेज अपलोड करें, जैसे पहचान पत्र, बैंक पासबुक, राशन कार्ड और गर्भावस्था से जुड़ी मेडिकल रिपोर्ट।
- महिला की उम्र कम से कम 19 वर्ष होनी जरूरी है।
- आवेदन बच्चे के जन्म के 270 दिनों के भीतर किया जाना चाहिए।
- इस योजना का लाभ सभी पात्र महिलाओं को मिलता है, चाहे वे किसी भी वर्ग (SC/ST/OBC/General) से हों। दिव्यांग और आयुष्मान भारत लाभार्थी महिलाएं भी इसमें शामिल हैं।
PM Matru Vandana Yojana: अब तक लाखों महिलाओं को मिला फायदा
देखा जाए तो, देशभर में लाखों हज़ारों महिलाओं ने इस योजना से न केवल आर्थिक राहत पाई है बल्कि बेहतर पोषण, अच्छी मेडिकल जांच और सुरक्षित प्रसव भी सुनिश्चित किया है। वहीं, यह योजना महिलाओं के स्वास्थ्य और परिवार की आर्थिक स्थिति दोनों में अच्छा खासा सुधार लाती है।
यह भी पढ़ें: Post Office RD Scheme: रोज ₹167 जमा करने पर मिलेंगे ₹3,56,830







