---Advertisement---

BSSC मैट्रिक पास भर्ती: बिहार में ऑफिस अटेंडेंट पदों पर आवेदन का सुनहरा मौका

On: November 19, 2025 6:57 PM
Follow Us:
BSSC
---Advertisement---

BSSC: 10वीं पास युवाओं के पास सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका है। ऐसा इसलिए क्योंकि, बिहार में ऑफिस (BSSC) अटेंडेंट/ परिचारी (विशिष्ट) के रिक्त पदों पर भर्ती निकाल दी गई है। वहीं, इस भर्ती में शामिल होने के लिए फीस जमा करने की लास्ट डेट 21 नवंबर एवं फॉर्म पूरा करके जमा करने की लास्ट डेट 24 नवंबर तय की गई है। ऐसे में जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए अपनी पात्रता पूरी करते हैं वे बिना देरी के ऑफिशियल वेबसाइट onlinebssc.com पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।

BSSC: शैक्षिक योग्यता

बीएसएससी ऑफिस (BSSC) अटेंडेंट पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों का मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से 10th/ मैट्रिक या इसके समकक्ष उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

BSSC: आयु सीमा

आवेदन के लिए अधिकतम आयु कैटेगरी के अनुसार तय किया गया है। जैसे को, अनारक्षित (पुरुष) वर्ग के लिए 37 वर्ष, पिछड़ा वर्ग एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग (पुरुष एवं महिला) के लिए 40 वर्ष, अनारक्षित महिला के लिए 40 वर्ष, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के लिए 42 वर्ष और सभी वर्ग के दिव्यांग अभ्यर्थी के लिए वर्ग के अनुसार अधिकतम आयु से अतिरिक्त 10 साल तय किया गया है।

Also Read

BSSC

BSSC: कैसे करें अप्लाई

इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार स्वयं ही फॉर्म भर सकते हैं। आपकी सहूलियत के लिए फॉर्म का लिंक एवं स्टेप्स नीचे उपलब्ध करवाई जा रही हैं-

  • बीएसएससी ऑफिस अटेंडेंट एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले पोर्टल onlinebssc.com/officeattendantspecial/ पर जाएं।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको पहले रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक कर मांगी गई डिटेल दर्ज कर पंजीकरण कर लेना है।
  • अब कैटेगरी के अनुसार निर्धारित फीस जमा करें।
  • इसके बाद अभ्यर्थी लॉग इन के माध्यम से अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लें।
  • अंत में कैटेगरी के अनुसार निर्धारित शुल्क जमा करें और फॉर्म को सबमिट कर दें।

BSSC: एप्लीकेशन फीस

ध्यान देने वाली बात यह है कि, इस भर्ती में आवेदन के साथ अनरिजर्व, ओबीसी, बिहार राज्य के बाहर के उम्मीदवारों को आवेदन के साथ 540 रुपये एप्लीकेशन फीस देना होगा। जबकि, एससी, एसटी, दिव्यांग एवं सभी वर्ग की महिला उम्मीदवारों को 135 रुपये फीस जमा करना होगा। ध्यान रखें फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: KVS NVS Vacancy 2025: केंद्रीय और नवोदय विद्यालयों में 14,000+ पदों पर आवेदन शुरू

Priti Yadav

प्रीति यादव 2023 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और कंटेंट राइटिंग में निरंतर काम कर रही हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ-साथ इनके पास डिजिटल मीडिया का अच्छा अनुभव है, जिसकी वजह से ये ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को बेहतर समझती हैं। प्रीति सभी बीट्स पर आर्टिकल कवर करती हैं, लेकिन इनकी खास रुचि Technology, Education और Government Schemes से जुड़ी खबरों और कंटेंट में है। इनके लेखन की खासियत है सरल भाषा, जानकारीपूर्ण शैली और SEO फ्रेंडली कंटेंट, जिससे पाठक जुड़ाव महसूस करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now