Ladki Bahin Yojana EKYC : महाराष्ट्र की लाखों महिलाओं के लिए खुशखबरी है। ऐसा इसलिए क्योंकि, मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना की ई-केवाईसी की समयसीमा फिलहाल के लिए बढ़ा दी गई है। वहीं इससे पहले सरकार ने 18 नवंबर तक इस काम को पूरा करने की तारीख तय की थी। लेकिन तकनीकी समस्याओं के चलते 1.10 करोड़ से भी ज्यादा महिलाएं अपना eKYC नहीं कर पाई थी। अब महाराष्ट्र सरकार ने इसकी तारीख को आगे बढ़ा दिया है।
राज्य की महिला एवं बाल कल्याण मंत्री अदिति एस. तटकरे ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा कि Ladki Bahin Yojan eKYC को अब 31 दिसंबर तक बढ़ा दिया गया है। जिससे वह सभी महिला अपना फॉर्म सही करा सके। उन्होंने एक्स पर लिखा कि हाल ही में हमारे राज्य को प्राकृतिक आपदा समेत कई परेशानियां झेलनी पड़ी।
मुझे इस बात की जानकारी है कि हमारी बहुत सी पात्र महिलाएं भी ‘मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना’ की ई-केवाईसी की प्रक्रिया को समय से पूरा नहीं कर पाई हैं। इन सभी परेशानियों को समझते हुए राज्य सरकार ने एक अहम फैसला लिया है। Ladki Bahin Yojana EKYC की समयसीमा 31 दिसंबर तक बढ़ा दी गई है।
Ladki Bahin Yojana EKYC: महिलाओं की ये बड़ी समस्या भी हुई हल
Ladki Bahin Yojana EKYC करने में उन महिलाओं को खासतौर से समस्या आ रही थी, जिनके पति या पिता अब इस दुनिया में नहीं हैं यानी कि मृत्यु हो गई है तो ऐसे में ई-केवाईसी के दौरान पति या पिता का आय प्रमाण पत्र भी मांगा जा सकता है।

वहीं, अब अदिति तटकरे ने यह भी बताया है कि, जिन महिलाओं के पति या पिता जीवित नहीं हैं या जिनका तलाक हो गया है, उन महिलाओं को ई-केवाईसी करने के लिए पिता या पति का मृत्यु प्रमाण पत्र या तलाक के कागज या अदालत के आदेश की कॉपी को जिले के बाल विकास अधिकरी के ऑफिस में जमा करानी होगी।
इस फैसले से योजना की लाभार्थियों को राहत मिलेगी और उन्हें लाभ मिलता रहेगा। उन्होंने कहा कि मेरा सभी बहनों से आग्रह है कि इस बढ़ी हुई समयसीमा का फायदा उठाएं और जल्द से जल्द इस काम को पूरा कर लें।
कैसे करें ई-केवाईसी
Ladki Bahin Yojana EKYC आप पोर्टल पर जाकर आसानी से कर सकते हैं। खास बात यह है कि, यह प्रक्रिया बहुत सिंपल है। इसी के साथ पोर्टल पर ई-केवाईसी के विकल्प पर क्लिक कर आपको अपने आधार कार्ड से वेरिफिकेशन कराना है। इसका पूरा तरीका ‘ईकेवाईसी कैसे करें’ पर क्लिक करके मिल जाएगा।
यह भी पढ़ें: Post Office RD Scheme: रोज ₹167 जमा करने पर मिलेंगे ₹3,56,830






