---Advertisement---

Ladki Bahin Yojana E-KYC: क्या आप भी नहीं कर पाईं लाडकी बहिण के लिए ई-केवाईसी, क्या 18 के बाद मिलेगा मौका?

On: November 13, 2025 4:59 PM
Follow Us:
Ladki Bahin Yojana
---Advertisement---

Ladki Bahin Yojana E-KYC: महाराष्ट्र की मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना को लेकर महिलाओं को बहुत परेशानी आ रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि Ladki Bahin Yojana E-KYC की आखिरी तारीख नजदीक आ चुकी है जबकि अब बहुत सी महिलाएं इस काम को पूरा नहीं कर पाई हैं। लाडकी बहिण योजना के लाभ के लिए राज्य सरकार ने ई-केवाईसी प्रक्रिया को जरूरी कर दिया है। इस काम के लिए 18 नवंबर अंतिम तारीख है।

ई-केवाईसी प्रक्रिया में तकनीकी दिक्कतों के कारण 2.63 करोड़ लाभार्थियों में से 1 करोड़ से कुछ ज्यादा ही महिलाएं इस काम को करने में सफल हुई हैं। लाडकी बहिण योजना में बड़ी संख्या में पाई जाने वाली गड़बड़ियों की वजह से इस प्रक्रिया को अब जरूरी किया गया है। वहीं, ऑडिट में 26 लाख से ज्यादा अपात्र लाभार्थी इस योजना का लाभ लेते हुए नजर आई है। जिसका मतलब यह है कि, लाभार्थियों के परिवार की आय और अपात्र महिलाओं की पहचान करना है। लेकिन सॉफ्टवेयर की गड़बड़ी और दस्तावेज अपलोड करने में लगातार दिक्कतें आ रही हैं।

Ladki Bahin Yojana E-KYC: विभाग का भरोसा, पात्र लाभार्थी नहीं होगा वंचित

इन सभी दिक्कतों को लेकर संबंध में महिला एवं बाल विकास (WCD) विभाग का कहना है कि ज्यादातर तकनीकी समस्याओं का हल हो चुका है। लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि, लाभार्थियों को अभी ही समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच वरिष्ठ अधिकारियों ने भरोसा जताया है कि अगर किसी को दिक्कत आ रही है तो उन मामलों की व्यक्तिगत रूप से समीक्षा की जाएगी। कोई भी पात्र लाभार्थी योजना से वंचित नहीं रहेगा।

Also Read

Ladki Bahin Yojana E-KYC: क्या बढ़ेगी ई-केवाईसी की तारीख

लाडकी बहिण योजना के कुल 2.63 करोड़ पंजीकृत लाभार्थियों में से करीब 1 करोड़ महिलाओं ने ही अपनी ई-केवाईसी कराई है। ऐसे में यह उम्मीद लगाई जा रही है कि, क्या ई-केवाईसी के लिए अंतिम तारीख को बढ़ाया जाएगा। लेकिन, फिलहाल अधिकारियों का यह कहना है कि अभी भी 18 नवंबर की समय सीमा की ही सूचना है। हालांकि अगर तारीख बढ़ती है तो राज्य सरकार की ओर से इस संबंध में ऐलान किया जाएगा।

Ladki Bahin Yojana E-KYC

Ladki Bahin Yojana E-KYC: इन महिलाओं को आ रही दिक्कत

सबसे ज्यादा सामान्य उन महिलाओं को हो रही है, जिनके पति या पिता अब इस दुनिया में नहीं हैं। सरकार के आदेश के अनुसार, पारिवारिक आय में पति या पिता (अविवाहित महिला) की व्यक्तिगत आय को भी जोड़ा गया है। लेकिन सवाल है कि, जिनके पति या पिता गुजर चुके हैं, वे ई-केवाईसी की प्रक्रिया को कैसे पूरा करें। योजना के दिशानिर्देश के अनुसार, परिवार की संयुक्त आय 2.5 लाख रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। अधिकारियों के अनुसार पहले सिर्फ महिलाओं की व्यक्तिगत आय पर ही ज्यादा ध्यान दिया जा रहा था।

Ladki Bahin Yojana E-KYC: अगर परिवार के सदस्यों के दस्तावेज नहीं तो क्या करें

लाडकी बहिण योजना को लेकर कुछ लाभार्थियों ने यह सवाल पूछे हैं कि अगर परिवार पात्र है लेकिन आवश्यक दस्तावेज नहीं हैं तो क्या करें। वहीं, बहिण योजना की एक आवेदक मनीषा ने कहा कि कई महिलाओं के पास उनके पति या पिता के आधार कार्ड मौजूद नहीं हैं। अधिकारी स्पष्ट करें कि ई-केवाईसी के लिए किसका आधार प्रयोग करें। इसी के साथ कई अधिकारियों का यह मानना है कि इन सभी चीजों को लेकर दिक्कतें आ रही हैं। उन्होंने यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि योग्य महिला दस्तावेजों की कमी या तकनीकी गड़बड़ी से बाहर न हो।

यह भी पढ़ें: PM Yashasvi Yojana 2025: आवेदन, लाभ, योग्यता और पूरी जानकारी

Priti Yadav

प्रीति यादव 2023 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और कंटेंट राइटिंग में निरंतर काम कर रही हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ-साथ इनके पास डिजिटल मीडिया का अच्छा अनुभव है, जिसकी वजह से ये ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को बेहतर समझती हैं। प्रीति सभी बीट्स पर आर्टिकल कवर करती हैं, लेकिन इनकी खास रुचि Technology, Education और Government Schemes से जुड़ी खबरों और कंटेंट में है। इनके लेखन की खासियत है सरल भाषा, जानकारीपूर्ण शैली और SEO फ्रेंडली कंटेंट, जिससे पाठक जुड़ाव महसूस करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now