---Advertisement---

Ladli Behna Yojana: लाडली बहनों को बड़ी सौगात, अब हर महीने मिलेंगे 1500 रुपये; CM मोहन आज करेंगे ट्रांसफर

By
On:

Follow Us

Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश सीएम डा. मोहन यादव आज शिवनी से 1.26 करोड़ बहनों के खातों में 1500 रुपए सभी लाभार्थियों के खाते में भेजेंगे। ऐसा पहली बार हुआ है कि, जब सीएम लाडली बहनों को किए वादे को निभाते हुए उनके खातों में1500 रुपए ट्रांसफर करेंगे। इससे पूर्व लाडली बहनों को 1250 रुपए हर महीने दिया जाता था। जिसे बढ़ाकर अब 1500 रुपए कर दिया गया है।

Ladli Behna Yojana: 1.26 करोड़ से अधिक खातों में आएगी 30वीं किस्त

रिपोर्ट के अनुसार, सीएम मोहन आज सिवनी में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में 1.26 करोड़ से अधिक लाडली बहनों के खातों में बढ़ी हुई राशि के साथ लाडली बहना योजना की 30 किस्त का पैसा ट्रांसफर करेंगे। जिसका मतलब यह है कि, आज से प्रत्येक लाडली बहना के खाते में 1500 रुपये देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

Ladli Behna Yojana: सीएम मोहन 1.26 करोड़ से अधिक ट्रांसफर

लाडली बहना योजना के अनुसार, 1500 रुपए प्रतिमाह देने की पहल पर प्रतिक्रिया देते हुए ग्वालियर जिले की प्रीति मौर्य ने यह जानकारी दी कि, लाडली बहना योजना उनके लिए बड़ा सहारा है, मुख्यमंत्री ने सहायता राशि बढ़ाकर इस सहारे को आज और भी मजबूत कर दिया है।

Ladli Behna Yojana के तहत अब तक 44,917.92 करोड़ रुपये जारी कर चुकी है सरकार

मध्य प्रदेश की बीजेपी सरकार अब तक मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत लाभार्थियों के खातों में 44,917.92 करोड़ रुपये की राशि भेजी जा चुकी है। वहीं, प्रदेश की महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में जून 2023 से अक्टूबर 2025 तक सरकार 29 किस्तों में नियमित रूप से जारी करती आ रही है।

Ladli Behna Yojana: महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका

Ladli Behna Yojana

खास बात यह है कि, इस योजना से मध्य प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभाई है। वाइज योजना से महिलाएं न केवल अपनी छोटी-छोटी वित्तीय आवश्यकताओं को पूरा कर रही हैं, जबकि बैंकिंग में प्रणाली से भी सीधे जुड़ रही हैं।

Ladli Behna Yojana: इंदौर जिले में सर्वाधिक योजना का लाभ

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की अब तक की प्रगति रिपोर्ट के अनुसार देखा जाए तो मध्यप्रदेश के सभी 52 जिलों में कुल 1,26,36,250 (एक करोड़ 26 लाख 36 हजार 250) महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल गया है। वहीं, इस योजना के सर्वाधिक लाभार्थी देखा जाए तो इंदौर जिले के हैं, जहां 4 लाख 40 हजार 723 महिलाओं को योजना का लाभ मिला है।

Ladli Behna Yojana: गांव-शहर में आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश

ऐसा माना जाता है कि, लाडली बहना योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से काफी मजबूत बनाता है। वहीं, परिवारिक निर्णयों में भी उनकी भूमिका को और भी मजबूत कर रहा है। देखा जाए तो, इस योजना का व्यापक असर प्रदेश के हर कोने में देखने को मिल रहा है। कहीं, गांवों से लेकर शहरों तक महिलाएं “आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश” के निर्माण में अपनी सशक्त भूमिका को बखूबी निभा रही हैं।

यह भी पढ़ें: PM Yashasvi Yojana 2025: आवेदन, लाभ, योग्यता और पूरी जानकारी

Priti Yadav

प्रीति यादव 2023 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और कंटेंट राइटिंग में निरंतर काम कर रही हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ-साथ इनके पास डिजिटल मीडिया का अच्छा अनुभव है, जिसकी वजह से ये ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को बेहतर समझती हैं। प्रीति सभी बीट्स पर आर्टिकल कवर करती हैं, लेकिन इनकी खास रुचि Technology, Education और Government Schemes से जुड़ी खबरों और कंटेंट में है। इनके लेखन की खासियत है सरल भाषा, जानकारीपूर्ण शैली और SEO फ्रेंडली कंटेंट, जिससे पाठक जुड़ाव महसूस करते हैं।

For Feedback - feedback@khabarhartaraf.in

Join WhatsApp

Join Now