RRB Group D Exam 2025: रेलवे ग्रुप डी की 32438 वाली भर्ती में फॉर्म भरने वालों के लिए बड़ी खबर है। ऐसा इसलिए क्योंकि, आरआरबी ग्रुप डी भर्ती को लेकर कोर्ट में चल रहे मामले का फैसला अब आ गया है। केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण (CAT) ने रेलवे के पक्ष में अपना निर्णय बताते हुए याचिका को पूर्ण रूप से खारिज कर दिया है।
जिसका मतलब यह है कि, 10वीं पास अभ्यर्थी RRB Group D Exam 2025 की इस भर्ती के लिए योग्य माने जाएंगे और परीक्षा भी दे सकेंगे। फैसला आने के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा अब 17 नवंबर से होगी?
RRB Group D Exam 2025: ग्रुप डी की नई डेट्स आएंगी?
कोर्ट ने आज 12 नवंबर को अपना अंतिम ले किया है। वहीं RRB Group D Exam 2025 परीक्षा के शेड्यूल को देखें तो यह एग्जाम 5 दिन बाद इसका मतलब 17 नवंबर से होने वाला है। लेकिन अभी तक अभ्यर्थियों की सिटी स्लिप के बारे में कोई भी जानकारी जारी नहीं की गई है। ऐसे में यह माना जा रहा है कि रेलवे यह परीक्षा पोस्टपोन करके ग्रुप डी का नया शेड्यूल जारी कर सकती है।
उम्मीद यह भी है कि, परीक्षा में अब ज्यादा समय तो नहीं लिया जाएगा लेकिन सम्भावना है कि, अब दिसंबर 2025 में यह एग्जाम होना बाकी है हालांकि आरआरबी ने अभी तक ग्रुप डी परीक्षा पोस्टपोन होने और नई एग्जाम डेट को लेकर कोई भी नोटिस जारी नहीं किया है।
उम्मीद यह है कि, कोर्ट का फैसला आते ही परीक्षा की अपडेट जल्द ही सामने आ जाएगी। जिससे अभ्यर्थियों का एग्जाम को लेकर कन्फ्यूजन दूर हो पाए। आरआरबी का नोटिस अभ्यर्थी किसी भी आरआरबी की क्षेत्रीय वेबसाइट से चेक कर सकेंगे। तब तक आप अपनी रेलवे की इस परीक्षा को लेकर अपनी तैयारी को मजबूत करें। एग्जाम पैटर्न और पासिंग मार्क्स के मुताबिक प्रिपरेशन करते रहें।

RRB Group D Exam Pattern 2025: क्या है?
विषय अंक
- जनरल साइंस 25
- मैथमेटिक्स 25
- जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग 30
- जनरल अवेयरनेस एंज करंट अफेयर्स 20
- कुल सवाल 100
जानकारी के लिए बता दें कि, RRB Group D Exam 2025 का समय केवल 90 मिनट तक ही रहेगा। जिसमें निगेटिव मार्किंग भी शामिल है। ऐसे में आपको हर सवाल सोच समझकर ही देना होगा। इसीलिए यह भी जरूरी है कि आप अपनी तैयारी को पूरी तरह से मजबूत बनाएं। प्रैक्टिस करने के लिए मॉक टेस्ट का उपयोग जरूर दें। इससे आपको अपने कमजोर टॉपिक्स के बारे में पता चलेगा और आप उस पर ध्यान दे सकेंगे।
यह भी पढ़ें: RRB NTPC Vacancy 2025: ग्रेजुएट लेवल भर्ती के लिए आवेदन शुरू, पात्रता, फीस और पदों की पूरी जानकारी यहां







