---Advertisement---

Bihar Police SI Bharti 2025: एसआई के 1799 पदों पर कल तक करें आवेदन

On: October 25, 2025 7:03 PM
Follow Us:
Bihar Police SI
---Advertisement---

Bihar Police SI Bharti 2025: बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) की ओर से बिहार पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) के कुल 1799 पदों पर भर्ती निकाली गई है। वहीं, उम्मीदावरों के पास कल यानी 26 अक्टूबर तक का ही समय है। वहीं, जो भी उम्मीदवार Bihar Police SI परीक्षा की तैयारी कर कर रहे हैं।

वे केवल 26 अक्टूबर तक ही इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को मैं यह सलाह देना चाहुंगी कि , वे तय समय से पहले ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अवश्य पूरा कर लें, ताकि अंतिम समय में उन्हें कोई परेशानी न हो।

Bihar Police SI Bharti 2025: पात्रता मानदंड

Bihar Police SI के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक या इसके समकक्ष डिग्री जरूर होनी चाहिए।

Also Read

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष व अधिकतम आयु 37 वर्ष तय की गई है। लेकिन कुछ उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी। जैसे कि, ओबीसी, अत्यंत पिछड़ा वर्ग और महिला उम्मीदावरों की अधिकतम आयु 40 वर्ष व एससी एवं एसटी उम्मीदावरों की अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित की गई है।

Bihar Police SI Bharti 2025: कैसे होगा चयन

Bihar Police SI

जानकारी के अनुसार, उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, मुख्य परीक्षा और शारीरिक मापदंड के आधार पर किया जाएगा। वहीं, लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से सामान्य ज्ञान एवं समसामयिकी मुद्दों से 200 अंकों के 100 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछा जाएगा। वहीं, प्रारंभिक परीक्षा कुल दो घंटे के लिए आयोजित होगी। प्रारंभिक परीक्षा में 30 प्रतिशत से कम अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए योग्य नहीं माना जाएगा।

Bihar Police SI Bharti 2025: एप्लीकेशन फीस

बिहार पुलिस सब-इंस्पेक्टर के पदों पर आवेदन करने के लिए आपको आवेदन फीस भी देना पड़ेगा। वहीं, सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 100 रुपये एप्लीकेशन फीस के रूप में जमा करना पड़ेगा।

Bihar Police SI Bharti 2025: इन स्टेप्स से स्वयं करें अप्लाई

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर विजिट करें।
  • इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर ‘Bihar Police SI’ लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई जानकारी को दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें।
  • सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन करने के बाद निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • फीस जमा करने के बाद अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

यह भी पढ़ें: BSF Constable GD Recruitment 2025: आवेदन शुरू, 4 नवंबर तक करें फॉर्म भरें

Priti Yadav

प्रीति यादव 2023 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और कंटेंट राइटिंग में निरंतर काम कर रही हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ-साथ इनके पास डिजिटल मीडिया का अच्छा अनुभव है, जिसकी वजह से ये ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को बेहतर समझती हैं। प्रीति सभी बीट्स पर आर्टिकल कवर करती हैं, लेकिन इनकी खास रुचि Technology, Education और Government Schemes से जुड़ी खबरों और कंटेंट में है। इनके लेखन की खासियत है सरल भाषा, जानकारीपूर्ण शैली और SEO फ्रेंडली कंटेंट, जिससे पाठक जुड़ाव महसूस करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now