---Advertisement---

ISRO SDSC SHAR Recruitment 2025: साइंटिस्ट और इंजीनियर पदों के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

On: October 16, 2025 7:31 PM
Follow Us:
ISRO Recruitment 2025
---Advertisement---

ISRO SDSC SHAR Recruitment 2025: ISRO के अंतर्गत सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र शार, श्रीहरिकोटा (एसडीएससी शार) की ओर से साइंटिस्ट, इंजीनियर, टेक्निकल असिस्टेंट, साइंटिस्ट अंसिस्टेंट, लाइब्रेरी असिस्टेंट सहित कई अन्य पदों पर भर्ती निकाली गई है। इन सभी की आवेदन प्रक्रिया आज से यानी कि, 16 अक्टूबर से शुरू हो गई है। जो भी उम्मीदवार सरकारी पदों पर नौकरी करने का सपना देख रहा है। वह जरूर आवेदन करें।

जानकारी के लिए बता दें कि, भर्ती ( ISRO ) प्रक्रिया के माध्यम से कुल 141 उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। इसके अतिरिक्त, उम्मीदवार 14 नवंबर, 2025 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता

इन ( ISRO ) पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में बीई, बीटेक, बीएससी, एमई, एमटेक, एमएससी व अन्य निर्धारित पात्रताएं होनी चाहिए।

Also Read

आयु-सीमा

ISRO

बात करें आयु सीमा की तो, ( ISRO )आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 साल निर्धारित की गई है। जबकि अधिकतम आयु पद अनुसार तय है। वहीं, उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 25, 28, 30, 35 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अलावा उम्मीदवारों को आयु सीमा में कुछ छूट भी दी जाएगी। बात करें एससी एसटी उम्मीदवारों की तो उन्हें 5 वर्ष की छूट हैं वहीं ओबीसी के लिए 3 वर्ष छूट निर्धारित किया गया है।

एप्लीकेशन फीस

आप सभी की जानकारी के लिए बता दें कि, इन पदों पर आवेदन करने के लिए एप्लीकेशन फीस भी दी जाएगी। जो कि, 750 रुपए है। इसके साथ ही महिलाएं, एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होने के लिए 750 रुपए पूर्ण रूप से वापस कर दिए जाएंगे। इसके अलावा अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए ₹250 आवेदन शुल्क की कटौती के बाद ₹500 वापस किए जाएंगे।

ISRO SDSC SHAR Recruitment 2025: ऐसे करें जल्द अप्लाई

  • इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विजिट करें।
  • इसके बाद वेबसाइट होमपेज पर अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
  • अब व्यक्तिगत जानकारी को दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें।
  • इसके बाद शैक्षणिक योग्यता की जानकारी, पासपोर्ट साइज फोटो और एप्लीकेशन फीस का भुगतान करें।
  • अंत में फॉर्म सबमिट करने के बाद इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

यह भी पढ़ें: Bihar Lab Technician Bharti 2025: आज से शुरू आवेदन, SHS Bihar पर अप्लाई करें

Priti Yadav

प्रीति यादव 2023 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और कंटेंट राइटिंग में निरंतर काम कर रही हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ-साथ इनके पास डिजिटल मीडिया का अच्छा अनुभव है, जिसकी वजह से ये ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को बेहतर समझती हैं। प्रीति सभी बीट्स पर आर्टिकल कवर करती हैं, लेकिन इनकी खास रुचि Technology, Education और Government Schemes से जुड़ी खबरों और कंटेंट में है। इनके लेखन की खासियत है सरल भाषा, जानकारीपूर्ण शैली और SEO फ्रेंडली कंटेंट, जिससे पाठक जुड़ाव महसूस करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now