---Advertisement---

DU Recruitment 2025: दिल्ली विश्वविद्यालय में एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर के पदों पर निकली भर्ती

On: October 15, 2025 8:11 PM
Follow Us:
DU
---Advertisement---

दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) की ओर से एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर के पदों पर आवेदन निकाले जा चुके हैं। वहीं, जो भी उम्मीदवार डीयू में बतौर एसोसिएट प्रोफेसर या प्रोफेसर के पद पर नौकरी करने का सपना देख रहे हैं तो, वह डीयू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

वहीं (DU) की ओर से कुल 56 पदों पर भर्ती निकाली गई है, जिसमें एसोसिएट प्रोफेसर के लिए कुल 35 पद और प्रोफेसर के लिए कुल 21 पद आरक्षित किए गए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 21 अक्टूबर, 2025 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता

बता दें कि, एसोसिएट प्रोफेसर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से पीएचडी की डिग्री प्राप्त की हो। वहीं, उम्मीदवारों ने न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातकोत्तर उत्तीर्ण की हो। साथ ही उम्मीदवारों के पास शैक्षणिक क्षेत्र में न्यूनतम आठ वर्षों का कार्यानुभव होना चाहिए।

Also Read

DU

बता दें कि, प्रोफेसर के पद पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी के पास पीएचडी की डिग्री होनी जरूरी है। साथ ही उम्मीदवारों को शैक्षणिक क्षेत्र में न्यूनतम 10 वर्षों का कार्यानुभव होना चाहिए।

एप्लीकेशन फीस

आप सभी को बता दें कि, इन (DU) पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस का भुगतान भी करना होगा। वहीं, सामान्य उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस 2,000 रुपये, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और महिला उम्मीदवारों के लिए 1,500 रुपये, एससी एवं एसटी उम्मीदवारों के लिए 1,000 रुपये और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये तय किया गया है।

ऐसे करें अप्लाई

DU में एसोसिएट प्रोफेसर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले डीयू की आधिकारिक वेबसाइट www.du.ac.in पर जाकर विजिट करें।
  • इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद निर्धारित लॉगिन डिटेल्स जैसे ईमेल, मोबाइल नबंर और पासवर्ड को दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें।
  • इसके बाद आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
  • अब निर्धीरित रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें।
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद दर्ज गई सभी जानकारी को ध्यान से पढ़ लें।
  • इसके बाद अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

यह भी पढ़ें: Bank of Maharashtra Recruitment 2025: बंपर वैकेंसी, लास्ट डेट करीब, मिलेगी तगड़ी सैलरी

Priti Yadav

प्रीति यादव 2023 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और कंटेंट राइटिंग में निरंतर काम कर रही हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ-साथ इनके पास डिजिटल मीडिया का अच्छा अनुभव है, जिसकी वजह से ये ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को बेहतर समझती हैं। प्रीति सभी बीट्स पर आर्टिकल कवर करती हैं, लेकिन इनकी खास रुचि Technology, Education और Government Schemes से जुड़ी खबरों और कंटेंट में है। इनके लेखन की खासियत है सरल भाषा, जानकारीपूर्ण शैली और SEO फ्रेंडली कंटेंट, जिससे पाठक जुड़ाव महसूस करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now