---Advertisement---

Modi Government Top 6 Women Schemes: लखपति दीदी से उड़ान तक: महिलाओं के लिए मोदी सरकार की 6 बड़ी योजनाएं

On: October 13, 2025 6:32 PM
Follow Us:
Modi Government Top 6 Women Schemes
---Advertisement---

Modi Government Top 6 Women Schemes: जैसे कि, आप सभी को पता है कि, हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। वहीं, इनके कार्यकाल का अब 11वां साल चल रहा है। इन 11 सालों में उन्होंने कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई। विशेषतः मां-बहन और बेटियों के लिए चलाई गई ऐसी कई योजनाएं हैं जो, देश की करोड़ों महिलाओं को हिम्मत मिला।

देश में पिछले कुछ सालों में मोदी सरकार ने बहन-बेटियों के लिए कई ऐसी लाभकारी योजनाएं लॉन्‍च की जिन्‍होंने महिलाओं के जीवन को पूर्ण रूप से बदल दिया है। ऐसा इसलिए क्योंकि, उन पैसों से वह अपनी इच्छा पूरी कर सकते हैं।

देखा जाए तो, मोदी सरकार की इन योजनाओं से महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, आर्थिक सहायता और सामाजिक सुरक्षा प्रदान हुई है। तो चलिए जानते हैं उन खास योजनाओं के बारे में विस्तार से…

Also Read

Modi Government Top 6 Women Schemes

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना

यह मोदी सरकार की सबसे खास और महत्वपूर्ण योजना है, क्योंकि, यह भारत में लड़कियों के जीवन को बेहतर बनाने में सहायता करता है।बता दें कि, 2015 में शुरू की गई इस योजना का उद्देश्य लिंग अनुपात में सुधार और लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देना है। वहीं, इसका मुख्य उद्देश्य बालिकाओं के प्रति सामाजिक मानसिकता में बदलाव लाना और उन्हें सशक्त बनाना है।

उड़ान स्कीम

आप सभी की जानकारी के लिए बता दें कि, साल 2014 में ‘सीबीएसई उड़ान स्कीम’की शुरुआत की गई थी। वहीं, इस योजना का उद्देश्य प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों में छात्राओं के कम नामांकन और स्कूली शिक्षा व इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा के बीच शिक्षण अंतराल को दूर करना था।

देखा जाए तो, इस योजना के अनुसार, छात्राओं को देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए 11वीं और 12वीं में पढ़ाई करते समय वर्चुअल क्लासेज और स्टडी मटेरियल के माध्यम से मुफ्त ऑफ़लाइन /ऑनलाइन संसाधन देखने को मिल जाता है।

सुकन्या समृद्धि योजना

यह योजना बहुत महत्वपूर्ण हैं। वहीं यह एक बचत योजना है जिसका मेन मकसद बालिकाओं के भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित करना है। जानकारी के अनुसार, 2015 में शुरू की गई यह सुकन्या समृद्धि योजना का उद्देश्य बालिकाओं के भविष्य के लिए बचत को प्रोत्साहित करना है।

इसी के साथ, 10 साल से कम उम्र की बालिकाओं के नाम पर बैंक खाते खोले जा सकते हैं। यह खाता बालिका के माता-पिता या कानूनी अभिभावक द्वारा खोला जाएगा।

Modi Government Top 6 Women Schemes

जानकारी के लिए बता दें कि, एक वित्तीय वर्ष में न्यूनतम 250 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपए आसानी से जमा किया जा सकता हैं। योजना में आकर्षक ब्याज दर मिलती है जो सरकार द्वारा समय-समय पर निर्धारित की जाती है।

लखपति दीदी योजना

इस योजना की शुरुआत 15 अगस्त 2023 को हुई थी। यह ग्रामीण भारत की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए है। देखा जाए तो, इस योजना के अनुसार सरकार ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं को कई अवसर प्रदान किया जाएगा। जिससे वह अपना खुद का व्यवसाय आसानी से शुरू कर सकते हैं। जिससे वह अपनी अच्छी आमदनी हासिल कर सकें।

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना

जानकारी के लिए बता दें कि, इस योजना की शुरुआत, 2017 हुई थी। ऐसा इसलिए क्योंकि, गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान ही सके। बता दें कि, जनवरी 2025 तक 3.81 करोड़ महिलाओं को 17,362 करोड़ रुपए वितरित किए गए हैं।

गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को पहले जीवित बच्चे के जन्म के दौरान आर्थिक इस योजना के अनुसार, पहली बार मां बनने वाली महिलाओं को 5,000 रुपये की आर्थिक सहायता मिलती है। यह राशि 3 किश्तों में सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में जमा किया जाता है।

यदि दूसरी बार गर्भवती होने पर महिला बेटी को जन्म देती है, तो एकमुश्त 6000 रुपये दिए जाते हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि, यह पैसा सिर्फ बेटी के जन्म पर ही दिया जाता है।

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना

जानकारी के लिए बता दें कि, मोदी सरकार की महत्‍वाकांक्षी योजनाओं में से एक है। देखा जाए तो यह योजना ग्रामीण महिलाओं के जीवन में बहुत बदलाव लेकर आया है।

इस योजना के तहत गरीब व ग्रामीण परिवारों को मुफ्त में एलपीजी सिलेंडर और कनेक्शन दिए गए। इसका फायदा यह हुआ कि गांवों में पारंपरिक रूप से चले आ रहे चूल्हों से महिलाओं को अब मुक्ति मिल रही है।

वहीं, इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में खाना पकाने के लिए उपयोग किए जाने वाले जीवाश्म ईंधन की जगह एलपीजी के उपयोग को बढ़ावा देना है। इस योजना के तहत BPL परिवारों को फ्री गैस कनेक्शन और सब्सिडी पर 12 सिलेंडर मिलते हैं। अब तक 10 करोड़ से ज्यादा लोग इस योजना का फायदा उठा चुके हैं।

यह भी पढ़ें: Post Office RD Scheme: रोज ₹167 जमा करने पर मिलेंगे ₹3,56,830

Priti Yadav

प्रीति यादव 2023 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और कंटेंट राइटिंग में निरंतर काम कर रही हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ-साथ इनके पास डिजिटल मीडिया का अच्छा अनुभव है, जिसकी वजह से ये ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को बेहतर समझती हैं। प्रीति सभी बीट्स पर आर्टिकल कवर करती हैं, लेकिन इनकी खास रुचि Technology, Education और Government Schemes से जुड़ी खबरों और कंटेंट में है। इनके लेखन की खासियत है सरल भाषा, जानकारीपूर्ण शैली और SEO फ्रेंडली कंटेंट, जिससे पाठक जुड़ाव महसूस करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now