---Advertisement---

Bihar Govt Scheme Update: जीविका दीदियों के खाते में नहीं आई राशि? जानें नई तारीखें

On: September 29, 2025 7:23 PM
Follow Us:
Bihar Govt Scheme
---Advertisement---

Bihar Govt Scheme : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा एक और नई योजना का शुभारंभ कर दिया गया है। इस योजना का नाम मुख्यमंत्री रोजगार सहायता योजना है। इस योजना को लेकर , ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि योजना का लाभ बिहार की सभी जीविका दीदियों तक पहुँचाने के लिए इस राशि 14 चरणों में उनके बैंक खातों में भेजी जाएगी।

पहले चरण में राशि

राशि वितरण को लेकर मंत्री ने यह बताया कि पहले चरण में 1.11 करोड़ से अधिक जीविका दीदियों के खाते में राशि भेज दी जाएगी। जिसके बाद 1.06 करोड़ नई जीविका दीदियों के खाते में राशि भेजने का नियम है। योजना के शुभारंभ पर 75 लाख दीदियों को राशि दे दी गई है। जो पहले से समूह से जुड़ी हुई थीं।

Bihar Govt Scheme Update

राशि वितरण की तारीखें

Also Read

  • शेष दीदियों के खाते में राशि निम्नलिखित तिथियों पर पहुंचेगी:
  • अक्टूबर: 3, 10, 17, 24
  • नवंबर: 1, 8, 15, 22, 29
  • दिसंबर: 12, 15, 26
Bihar Govt Scheme

जीविका समूह और महिला सशक्तिकरण

Bihar Govt Scheme को लेकर, श्रवण कुमार ने यह बताया कि, अब तक 1.4 करोड़ महिलाओं को जीविका में संगठित कर दिया गया है और 11 लाख स्वयं सहायता समूह बनाए गए हैं। इन समूहों ने अब तक 57,794 करोड़ रुपये से अधिक का बैंक ऋण प्राप्त किया है।

राज्य में 50 लाख संभावित ‘लखपति दीदी’ की पहचान की गई है, जिनमें से 32 लाख से अधिक महिलाएं ‘लखपति दीदी’ के रूप में पहचान बना चुकी हैं।

आवेदन और ग्रामीण-शहरी भागीदारी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Bihar Govt Scheme योजना का लाभ लेने के लिए अब तक 1 करोड़ 11 लाख 66 हजार महिलाओं ने इस योजना के लिए आवेदन कर दिया है। वहीं, इनमें से ग्रामीण क्षेत्र की 1 करोड़ 7 लाख जीविका दीदियों ने आवेदन किया है। इसके अलावा, 1 लाख 40 हजार नई महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़ने के लिए आवेदन पहले से ही कर चुकी हैं। बता दें कि, इस योजना को लेकर शहरी क्षेत्रों में भी रुचि बढ़ रही है, जहाँ 4 लाख 66 हजार से अधिक जीविका दीदियों ने आवेदन किया है।

मुख्यमंत्री रोजगार सहायता योजना के शुभारंभ से बिहार की महिलाओं के जीवन में नई आर्थिक सक्रियता देखने को मिलेगी। वहीं, यह योजना न केवल उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएगी। बल्कि महिला सशक्तिकरण और सामाजिक उत्थान में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

यह भी पढ़ें: PM Yashasvi Yojana 2025: आवेदन, लाभ, योग्यता और पूरी जानकारी

Priti Yadav

प्रीति यादव 2023 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और कंटेंट राइटिंग में निरंतर काम कर रही हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ-साथ इनके पास डिजिटल मीडिया का अच्छा अनुभव है, जिसकी वजह से ये ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को बेहतर समझती हैं। प्रीति सभी बीट्स पर आर्टिकल कवर करती हैं, लेकिन इनकी खास रुचि Technology, Education और Government Schemes से जुड़ी खबरों और कंटेंट में है। इनके लेखन की खासियत है सरल भाषा, जानकारीपूर्ण शैली और SEO फ्रेंडली कंटेंट, जिससे पाठक जुड़ाव महसूस करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now