---Advertisement---

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana: 10000 रुपये पाने से पहले जानें ये 3 जरूरी बातें

By
On:

Follow Us

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana: बिहार की महिलाओं को अपना रोजगार शुरू करने के लिए सरकार की ओर से 10000 रुपये दिए जा रहे हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि, इन पैसों के चक्कर में कहीं आपको चूना न लग जाए। ऐसा इसलिए क्योंकि, नीतीश सरकार ने महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना को लॉन्च किया है और महिलाओं के खाते में पैसा भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दिया गया है। लेकिन इसी बीच साइबर अपराध के मामले भी बढ़ते जा रहे हैं।

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana के तहत पहली किस्त के रूप में 10,000 रुपये दिए जा रहे हैं। इसके लिए ऑनलाइन फॉर्म भी भरे जा रहे हैं। लेकिन जरा सी लापरवाही आपका बैंक खाता खाली कर सकती है। बिहार सरकार ने खुद किसी भी तरह की धोखाधड़ी से बचने के लिए सावधान रहने को कहा है।

भ्रामक सूचना से सावधान

    ध्यान देने वाली बात यह कि, Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana के लिए फॉर्म सिर्फ ऑफिशियल वेबसाइट या संबंधित ग्राम संगठन (VO) में ही भरा जा रहा है। इसीलिए आपको किसी भी बाहरी लिंक या सोशल मीडिया लिंक पर क्लिक करने की जरूरत नहीं है। वरना आप भी साइबर फ्रॉड के शिकार हो सकते हैं। वहीं अगर आपको कोई भी फोन आता है या ऑनलाइन लिंक आता है तो भूलकर भी अपनी कोई भी निजी जानकारी साझा नहीं करनी है।

    Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana

    अगर आपके पास कोई फोन आता है और वो फॉर्म भरकर पैसा दिलाने की बात करता है तो यह पक्का साइबर ठग हैं। इसी तरह किसी तरह के अनजान लिंक पर भी क्लिक न करें। अगर कोई आपसे OTP साझा करने को कहता है तो बिल्कुल न करें। ओटीपी साझा करने के साथ ही खाता खाली हो सकता है।

    फॉर्म भराने के लिए नहीं देना होगा पैसा

      जानकारी के लिए बता दें कि, प्रशासन की ओर से यह साफ कहा गया है कि, मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का फॉर्म भरने के लिए किसी तरह का कोई पैसा नहीं लिया जा रहा है। अगर ऐसे कोई भी 10000 दिलाने के नाम पर 1000-2000 रुपये की मांग करता है तो बिल्कुल न दें। यह प्रक्रिया पूरी तरह से फ्री है।

      इस तरह से भरें फॉर्म

        Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana का फॉर्म ऑफिशियल वेबसाइट https://mmry.brlps.in/ पर उपलब्ध है। बता दें कि, अगर आप शहर में रहती है और जीविका समूह से नहीं जुड़ी हैं तो आप आसानी से इस लिंक के माध्यम से फॉर्म भर सकती हैं। इसके अलावा किसी भी दूसरे लिंक पर गलती से भी क्लिक न करें।

        अगर आप गांव में रहती हैं और जीविका समूह से जुड़ी हैं तो आपको ऑनलाइन फॉर्म भरने की जरूरत नहीं है। किसी बिचौलिए के चक्कर में पड़ने के बजाय सीधे अपने ग्राम संगठन (VO) ऑफिस जाएं। यहां से आपका फॉर्म भरा दिया जाएगा और पैसा खाते में आ जाएगा।

        यह भी पढ़ें: PM Yashasvi Yojana 2025: आवेदन, लाभ, योग्यता और पूरी जानकारी

        Priti Yadav

        प्रीति यादव 2023 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और कंटेंट राइटिंग में निरंतर काम कर रही हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ-साथ इनके पास डिजिटल मीडिया का अच्छा अनुभव है, जिसकी वजह से ये ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को बेहतर समझती हैं। प्रीति सभी बीट्स पर आर्टिकल कवर करती हैं, लेकिन इनकी खास रुचि Technology, Education और Government Schemes से जुड़ी खबरों और कंटेंट में है। इनके लेखन की खासियत है सरल भाषा, जानकारीपूर्ण शैली और SEO फ्रेंडली कंटेंट, जिससे पाठक जुड़ाव महसूस करते हैं।

        For Feedback - feedback@khabarhartaraf.in

        Join WhatsApp

        Join Now