---Advertisement---

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2025: सास-बहू में किसे मिलेंगे ₹10,000, जानें फैमिली की परिभाषा

On: September 11, 2025 6:17 PM
Follow Us:
Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana
---Advertisement---

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2025: बिहार की महिलाओं के लिए सितंबर का महीना काफी शानदार होने वाला है। ऐसा इसलिए क्योंकि, खुद का रोजगार शुरू करने के लिए अब राज्य सरकार की ओर से Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 10,000 रुपये से 2 लाख रुपये तक दिए जाएंगे।

बता दें कि, अब तक सरकार की ओर से जो गाइडलाइंस जारी किए गए हैं, उसमें केवल एक परिवार की एक ही महिला को इस योजना का लाभ उठा सकती है। ऐसे में अगर परिवार में सास और बहू दोनों ही इस योजना के लिए आवेदन करने की इच्छुक हैं तो फिर किसे लाभ मिलेगा?

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana क्या है ?

आपको बता दें कि Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana के अनुसार सरकार की ओर से 18 तरह के काम शुरू करने के लिए आर्थिक मदद की जा रही है। बता दें कि, इस योजना के तहत पहली किस्त के रूप में इसी महीने ₹10000 लाभार्थियों के खाते में भेज दिए जाएंगे। बाद में स्कीम के तहत ₹2,00,000 तक का लोन भी दिया जाएगा।

Also Read

जीविका समूह से जुड़ना होगा जरूरी

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana का लाभ उठाने के लिए महिलाओं को जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़ना जरूरी होगा। इस समूह से जुड़े बिना इस योजना के तहत 10000 रुपये नहीं मिलेंगे। जीविका समूह से कैसे जुड़ना होगा, फॉर्म कैसे भरा जाएगा, इसकी जानकारी आप ‘जीविका समूह से कैसे जुड़ें’ पर क्लिक करके पा सकते हैं।

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana

इस ग्रुप से जुड़ने के लिए महिला की उम्र 18 से 60 साल के बीच होनी चाहिए। साथ ही परिवार में कोई भी सदस्य इनकम टैक्स के दायरे में नहीं आना चाहिए।

क्या है परिवार की परिभाषा

बता दें कि, इस Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana के माध्यम से एक परिवार की एक महिला को अपनी पसंद का रोजगार शुरू करने का मौका मिलेगा। जिसके लिए 10,000 रुपये दिए जाएंगे। यहां परिवार से आशय है, पति-पत्नी और अविवाहित बच्चे। अगर परिवार में महिला की शादी नहीं हुई है और उनके माता-पिता जीवित नहीं हैं तो उसे अलग परिवार माना जाएगा।

सास और बहू दोनों के लिए खुशखबरी

आपको बता दें कि, यहां परिवार की परिभाषा यह है कि, शादी के बाद बेटे के परिवार को अलग माना जाएगा। भले ही वह माता-पिता के साथ रह रहा हो। बात दे, अगर परिवार में सास और बहू दोनों अपना-अपना रोजगार शुरू करना चाहती हैं तो दोनों को 10,000-10,000 रुपये मिलेंगे।

इसका मतलब यह है कि, बेटे-बहू और उनके अविवाहित बच्चों को अलग परिवार माना जाएगा। जबकि माता-पिता को अलग परिवार। वहीं देखा जाए, अगर माता-पिता जीवित नहीं है और कोई अविवाहित महिला भाई-भाभी के साथ रहती है तो वो भी योजना का लाभ उठा सकती है।

यह भी पढ़ें: PM Yashasvi Yojana 2025: आवेदन, लाभ, योग्यता और पूरी जानकारी

Priti Yadav

प्रीति यादव 2023 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और कंटेंट राइटिंग में निरंतर काम कर रही हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ-साथ इनके पास डिजिटल मीडिया का अच्छा अनुभव है, जिसकी वजह से ये ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को बेहतर समझती हैं। प्रीति सभी बीट्स पर आर्टिकल कवर करती हैं, लेकिन इनकी खास रुचि Technology, Education और Government Schemes से जुड़ी खबरों और कंटेंट में है। इनके लेखन की खासियत है सरल भाषा, जानकारीपूर्ण शैली और SEO फ्रेंडली कंटेंट, जिससे पाठक जुड़ाव महसूस करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now