---Advertisement---

PM Modi Statement: बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ खड़ा है केंद्र, पंजाब और हिमाचल दौरे से पहले पीएम मोदी का बड़ा बयान

On: September 9, 2025 6:26 PM
Follow Us:
PM Modi
---Advertisement---

PM Modi Statement: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार यानी कि, 9 सितंबर 2025 को बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के लिए हिमाचल प्रदेश और पंजाब का दौरा शुरू कर दिया है। वहीं केंद्र सरकार प्रभावित लोगों के साथ है। बाढ़ और भूस्खलन के बाद स्थिति की समीक्षा के लिए दिल्ली से हिमाचल प्रदेश और पंजाब के लिए रवाना होते समय PM Modi ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘भारत सरकार इस दुखद घड़ी में प्रभावित लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।’’ इस मामले को लेकर अधिकारियों का यह भी कहना है कि, प्रधानमंत्री मोदी बाढ़ की स्थिति का पता लगाने के लिए हिमाचल प्रदेश और पंजाब के एक दिवसीय दौरा करेंगे।

PM Modi बाढ़ प्रभावित इलाकों का करेंगे हवाई सर्वेक्षण

इस मामले को लेकर, अधिकारियों ने यह भी बताया कि हिमाचल प्रदेश के दौरे के बाद PM Modi पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों का भी हवाई सर्वेक्षण करेंगे। जिसमें वह गुरदासपुर का दौरा करेंगे और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत करेंगे तथा जमीनी हालात पर एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

PM Modi

वह गुरदासपुर में बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ-साथ राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) और आपदा मित्र टीम से भी विचार विमर्श करेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पंजाब इकाई के प्रमुख सुनील जाखड़ ने रविवार को कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी पंजाब में बाढ़ की स्थिति को लेकर बेहद परेशान हैं और इस पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं।

Also Read

गुरदासपुर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

PM Modi के दौरे को लेकर गुरदासपुर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। बता दें कि, पंजाब कई साल बाद इतना भयानक बाढ़ का सामना कर रहा है। जिसके चलते कई नदियां उफान पर आ गई हैं। जिसमें सतलुज, व्यास और रावी नदियों के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर के जलग्रहण क्षेत्रों में भारी वर्षा के कारण मौसमी नालों के उफान पर है।

जबकि, पंजाब में दिए भारी बारिश हुई। जिसके कारण बाढ़ की स्थिति और भी खराब हो गई। जानकारी के लिए बता दें कि, इस बाढ़ के कारण पंजाब में मरने वालों की संख्या 51 हो गई है।

यह भी पढ़ें: Shashi Tharoor on Trump: ट्रंप पर शशि थरूर का बड़ा बयान: भारत इतनी जल्दी माफ नहीं कर सकता

Priti Yadav

प्रीति यादव 2023 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और कंटेंट राइटिंग में निरंतर काम कर रही हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ-साथ इनके पास डिजिटल मीडिया का अच्छा अनुभव है, जिसकी वजह से ये ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को बेहतर समझती हैं। प्रीति सभी बीट्स पर आर्टिकल कवर करती हैं, लेकिन इनकी खास रुचि Technology, Education और Government Schemes से जुड़ी खबरों और कंटेंट में है। इनके लेखन की खासियत है सरल भाषा, जानकारीपूर्ण शैली और SEO फ्रेंडली कंटेंट, जिससे पाठक जुड़ाव महसूस करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now