PM Modi on Trump: अमेरिका और भारत के बीच टैरिफ को लेकर काफी विवाद हुआ। जबकि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत से टैरिफ विवाद के बीच PM Modi को एक अच्छा दोस्त और महान प्रधानमंत्री बताया है। जो कि चर्चा का विषय बन गया है। इसी के साथ उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच काफी अहम और खास संबंध हैं, कभी-कभी तनाव के क्षण आ सकते हैं, लेकिन दोनों देशों के रिश्ते मजबूत बने रहेंगे।
PM Modi ने ट्रंप की इस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए एक्स (Twitter) पर लिखा कि वह अमेरिकी राष्ट्रपति की भावनाओं और रिश्तों के सकारात्मक मूल्यांकन की गहरी सराहना करते हैं और पूरी तरह उसका समर्थन करते हैं।
क्यों बिगड़े भारत और अमेरिका के रिश्ते?
जैसे कि, आप सभी को पता है कि, फिलहाल में अमेरिका ने भारत से आने वाले आयातों पर 50% का टैरिफ लगा दिया है। जबकि, अगस्त में ट्रंप प्रशासन ने 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया था। फिर इसके बाद जब भारत रूस से तेल खरीदता है तो अमेरिका ने और 25% का टैरिफ लगा दिया।
Also Read
जिसके बाद दोनों देशों में व्यापार को लेकर खटास नजर आने लगा। लेकिन देखा जाए तो, रणनीतिक और कूटनीतिक स्तर पर भारत और अमेरिका अब भी सहयोगी हैं।
PM Modi on Trump: रणनीतिक साझेदारी पर मोदी का जोर

बता दें कि, PM Modi ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच एक सकारात्मक और दूरदर्शी व्यापक वैश्विक साझेदारी है। वहीं रक्षा, तकनीक, ऊर्जा और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में सहयोग को लेकर दोनों देशों की साझेदारी लगातार मजबूती देखने को मिल रही है। बस इसी वजह से व्यापारिक तनाव के कारण भी दोनों नेता व्यक्तिगत संबंधों को प्राथमिकता दे रहे हैं।
भारत-अमेरिका संबंध दोस्ती और तनाव का संतुलन
बता दे कि भारत और अमेरिका के रिश्ते कभी बहुत ज्यादा तनावपूर्ण नहीं रहे हैं देखा जाए तो व्यापार या नीति पर मतभेद हुआ है लेकिन राजनीतिक दृष्टिकोण से दोनों देश एक दूसरे के लिए काफी महत्वपूर्ण साझेदार है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि दोनों देश सुरक्षा और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सहयोग करते हैं। वहीं एशिया प्रशांत क्षेत्र में शक्ति संतुलन बनाए रखने के लिए दोनों देशों का एक साथ रहना बहुत जरूरी माना जाता है।
यह भी पढ़ें: Ranveer Kapoor Ramayan : सामने आई फिल्म की पहली झलक, तरण आदर्श के रिव्यू के बाद दर्शकों की बढ़ीं उम्मीदें















