---Advertisement---

MP Farmers Relief: मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों के खातों में ट्रांसफर किए 20 करोड़ रुपये

On: September 6, 2025 7:12 PM
Follow Us:
MP Farmers Relief
---Advertisement---

MP Farmers Relief: मध्य प्रदेश में बाढ़ और बारिश के कारण बहुत से फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। वहीं इस संकट की घड़ी में मध्य प्रदेश सरकार किसानों के साथ खड़ी की है। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने आज 6 सितंबर को अतिवृष्टि और बाढ़ की वजह से फसल को नुकसान की भरपाई के लिए MP Farmers Relief किसानों के खाते में पैसा भेजे हैं। बता दें कि, सिंगल क्लिक के माध्यम से उन्होंने किसानों के खाते में 20 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए।

MP Farmers Relief: मध्‍य प्रदेश में क‍िसानों के खाते में भेजे गए 20 करोड़

MP Farmers Relief 2025-26 में अब तक 188.52 करोड़ रुपये आपदा प्रभावित लोगों के खाते में ट्रांसफर कर चुकी है। वहीं प्रदेश सरकार का यह भी मानना है कि किसानों की खुशी ही राज्य की सबसे बड़ी ताकत है।

वहीं इस मौके पर सीएम मोहन यादव ने कई जिलों के किसानों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर बात किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि, किसानों के जीवन में मौसम की मार से परेशानी आई है। इस परेशानी का सरकार ने समाधान कर दिया है।

Also Read

कितने किसानों के खाते में आया पैसा

11 जिलों के 12 हजार हेक्टेयर से ज्यादा बड़े क्षेत्र में 17500 भाई-बहनों को सिंगल क्लिक के माध्यम से 20 करोड़ रुपये की राशि भेजी गई है। इसी के साथ सीएम मोहन यादव ने कहा कि, किसान हमारी सरकार पर पूरा भरोसा करती है।

MP Farmers Relief

वहीं किसानों को हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पूरा विश्वास है और उनके नेतृत्व में हमारी सरकार लगातार लोगों की सुरक्षा के लिए काम कर रही है। उन्होंने यह भी बताया कि, इससे पहले हमने MP Farmers Relief 30 करोड़ की राहत राशि ट्रांसफर की थी। 2025-26 में अभी तक 188 करोड़ 52 लाख रुपये की सहायता राशि वितरित की जा चुकी है।

मिलकर आपदा से मुकाबला करेंगे

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मैं हर किसान को विश्वास दिलाना चाहता हूं कि संकट की घड़ी में हमारी सरकार सदैव आपके साथ रहेगी। वहीं हर किसान की मुस्कान मध्यप्रदेश की ताकत है। अपनी बात को आगे रखते हुए उन्होंने यह भी कहा कि, किसान अपनी मेहनत से एक बार फिर जीवन के मैदान में उतरेंगे। हमें उम्मीद है कि अगली फसल इस नुकसान की भरपाई जरूर कर देगी।

वहीं हम सब मिलकर इस आपदा से मुकाबला करेंगे। किसान कभी हार नहीं मानता, वह जीवटता के साथ आने वाले कल की तैयारी करता है। आइए हम सब मिलकर एक बार फिर कामना करें कि एक बार फिर धरती माता हमारे अन्न के भंडार भरेगी।

यह भी पढ़ें: PM Yashasvi Yojana 2025: आवेदन, लाभ, योग्यता और पूरी जानकारी

Priti Yadav

प्रीति यादव 2023 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और कंटेंट राइटिंग में निरंतर काम कर रही हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ-साथ इनके पास डिजिटल मीडिया का अच्छा अनुभव है, जिसकी वजह से ये ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को बेहतर समझती हैं। प्रीति सभी बीट्स पर आर्टिकल कवर करती हैं, लेकिन इनकी खास रुचि Technology, Education और Government Schemes से जुड़ी खबरों और कंटेंट में है। इनके लेखन की खासियत है सरल भाषा, जानकारीपूर्ण शैली और SEO फ्रेंडली कंटेंट, जिससे पाठक जुड़ाव महसूस करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now