---Advertisement---

Amit Shah बिहार में पीएम मोदी को गाली पर भड़के, बोले- जितना मोदी जी को गाली दोगे, उतना…

On: August 29, 2025 7:00 PM
Follow Us:
Amit Shah
---Advertisement---

केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah ने गुवाहाटी में शुक्रवार (29 अगस्त) राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए बहुत कहां इसी के साथ तंज भी कसा और आगे कहा कि, राहुल गांधी घृणा की राजनीति शुरू कर दी है। इसी के साथ प्रधानमंत्री पर बोले गए अपशब्द को लेकर भी पलटवार किया।

इसे लेकर Amit Shah ने कहा कि, जितना नरेंद्र मोदी को अपशब्द बोलेंगे उतना देश में कमल खिलेगा। फिलहाल अमित शाह असम दौरे पर हैं। इसी के साथ उन्होंने गुवाहाटी में राजभवन की नवनिर्मित ब्रह्मपुत्र इकाई का उद्धघाटन किया है।

घृणा की राजनीति राहुल गांधी ने की शुरू

Amit Shah ने कहा, ”इस मंच से राहुल गांधी ने जिस तरह से घृणा के निम्न स्तर की शुरुआत की है और पीएम मोदी की मां के लिए कहे गए अपशब्द की ह्रदय से निंदा करता हूं। यह घृणा की राजनीति राहुल गांधी के सार्वजनिक जीवन को गर्त में ले जाएगी।

Also Read

प्रधानमंत्री मोदी जब से पीएम बने हैं तब से सोनिया गांधी और ने क्या क्या कहा नहीं कहा। इस तरह की भाषा से आपको जनादेश प्राप्त होगा क्या, बार-बार इनको हार का मुंह देखना पड़ा है, पर इनको समझ नहीं आता है।”

प्रधानमंत्री मोदी को अपशब्द कहने के मामले पर भड़के अमित शाह

Amit Shah ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि, आप जितना ज्यादा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली देंगे उतना ही बीजेपी का कमल खिलेगा। वहीं आगे यह भी कहा कि जो देश को प्रदूषित करेगा वो सरकार कैसे चलाएगा।

Amit Shah

इसी के साथ देश हैरान होकर इनके कृत्य को देख रहा है। सारी सीमाएं लांघीं जा चुकी हैं। अमित शाह ने यह भी कहा के देश के लिए इनको जरूर माफी मांगनी चाहिए। तंज कसते हुए यह भी कहा कि, भगवान इन्हें दिमाग दें।

स्वर्णिम अक्षर में लिखा जाएगा पीएम मोदी का कार्यकाल – अमित शाह

उन्होंने कहा, ”जब पूर्वोत्तर और असम का इतिहास लिखा जाएगा तो पीएम मोदी के ये 11 साल स्वर्णिम अक्षर में लिखे जाएंगे। आज असम में तेजी से विकास हो रहा है।

असम के विकास की गति हमेशा बनी रहेगी। हमने अंग्रेजों के बनाए कानूनों को रद्द किया है। आज हर व्यक्ति को सम्मान मिल रहा है। 11 साल में मोदी ने देश की सुरक्षा के लिए आमूल-चूल काम किया है।”

यह भी पढ़ें: Rahul Gandhi ने भागलपुर में साधा निशाना: ‘वोट चोर नरेंद्र मोदी गए, लेकिन…’

Priti Yadav

प्रीति यादव 2023 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और कंटेंट राइटिंग में निरंतर काम कर रही हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ-साथ इनके पास डिजिटल मीडिया का अच्छा अनुभव है, जिसकी वजह से ये ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को बेहतर समझती हैं। प्रीति सभी बीट्स पर आर्टिकल कवर करती हैं, लेकिन इनकी खास रुचि Technology, Education और Government Schemes से जुड़ी खबरों और कंटेंट में है। इनके लेखन की खासियत है सरल भाषा, जानकारीपूर्ण शैली और SEO फ्रेंडली कंटेंट, जिससे पाठक जुड़ाव महसूस करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now