---Advertisement---

Lado Laxmi Yojana: 25 सितंबर से होगी लॉन्च, महिलाओं के खाते में आएंगे 2100 रुपये

On: August 28, 2025 6:48 PM
Follow Us:
Lado Laxmi Yojana
---Advertisement---

Lado Laxmi Yojana: हरियाणा में Lado Laxmi Yojana के तहत 2100 रुपये देने का ऐलान किया गया था। वहीं महिलाओं का यह भी सवाल था कि इस योजना को कब शुरू किया जाएगा। तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, लाखों महिलाओं के इस सवाल का जवाब आज यानी कि, 28 अगस्त गुरुवार को मिल गया है।

ऐसा इसलिए क्योंकि, राज्य के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा करते हुए बता दिया है कि Lado Laxmi Yojana कब से शुरू की जाएगी। सीएम ने कैबिनेट मीटिंग के फैसले की जानकारी देते हुए यह भी बताया कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती के मौके पर यानी कि, 25 सितंबर, 2025 को इस योजना को शुरू कर दिया जाएगा। वहीं इस योजना के माध्यम से महिलाओं के खाते में हर महीने 2100 रुपये भेजे जाएंगे।

Lado Laxmi Yojana

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस योजना का ऐलान करते हुए कहा कि 25 सितंबर, 2025 से राज्य की सभी 13 साल से उम्र की लड़कियों व महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा। महिलाएं चाहें शादीशुदा हों या फिर अविवाहित, सभी के खाते में 2100-2100 रुपये भेजे जाएंगे। उन्होंने कहा कि कैबिनेट ने दीनदयाल Lado Laxmi Yojana को मंजूरी दे दी है।

Also Read

इन महिलाओं के खाते में आएंगे पैसे

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने बताया कि, पहले चरण में उन्हीं महिलाओं को लिया जाएगा। जिनके परिवार की सालाना कमाई ₹100000 से कम है। वहीं आगे चलकर अन्य आय वर्ग वाले परिवारों को भी इस योजना में जोड़ दिया जाएगा।

क्या होगी पात्रता

योजना का लाभ उठाने के लिए पात्रता की कुछ शर्ते रखी गई है। बता दें कि, सीएम नायब सिंह सैनी ने बताया है कि, अगर महिला की शादी नहीं हुई है या कोई महिला विवाहित है तो वह कम से कम 15 साल से हरियाणा की नागरिक होनी चाहिए। इसी तरह विवाहित आवेदक महिला का पति भी 15 साल से हरियाणा का नागरिक होना जरूरी है।

image 150

इस योजना की खास बात यह है कि एक परिवार से जितनी मर्जी महिलाएं इस योजना का फायदा उठा सकती है। इस पर कोई सीमा नहीं लगाई गई है। मामले को लेकर यहां के मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि एक परिवार की जितनी भी महिलाएं पात्रता की शर्तें पूरी करती हैं। उन सभी को दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना का फायदा जरूर मिलेगा।

इन योजनाओं का लाभ मिल रहा है तो नहीं मिलेंगे 2100 रुपये

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस योजना को लेकर बताया कि, अगर राज्य में चल रही ऐसी 9 योजनाओं का लाभ महिलाओं को पहले से ही दिया जा रहा है। जिसमें उन्हें 2100 रुपये प्रति महीने से ज्यादा पैसा मिल रहा है तो उन्हें लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ नहीं मिलेगा। हालांकि मंत्रिमंडल ने फैसला किया है कि अगर कोई स्टेज-3 कैंसर से पीड़ित है, या थैलीसीमिया समेत 54 से ज्यादा दुर्लभ बीमारियों से पीड़ित हैं, उन्हें अलग से लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 2100 रुपये दिए जाएंगे।

हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना क्या है

जानकारी के लिए बता दें कि, हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने घोषणा किया था कि, लाडो लक्ष्मी योजना के तहत राज्य की पात्र महिलाओं के खाते में हर महीने ₹2100 भेजे जाएंगे। इसके लिए बजट का भी ऐलान कर दिया गया था। वहीं उम्मीद यह भी लगाई जा रही है कि, राज्य की करीब 50 लाख महिलाओं इस योजना का लाभ मिलेगा।

लाडो लक्ष्मी योजना 2025 का बजट कितना है

हरियाणा सरकार ने 2025 के बजट में Lado Laxmi Yojana के लिए अलग से बजट तैयार किया था। जानकारी के लिए बता दे कि बजट के दौरान सीएम सैनी ने घोषणा किया था कि इस योजना के लिए 5000 करोड रुपए का बजट तैयार किया गया है।

लाडो लक्ष्मी योजना के क्या लाभ हैं

दीनदयालLado Laxmi Yojana के तहत राज्य की महिलाओं की आर्थिक स्थिति पहले से ज्यादा मजबूत होगी। क्योंकि, पात्र महिलाओं के खाते में हर महीने 2100-2100 रुपये आएंगे।

लाडो लक्ष्मी योजना में क्या-क्या डॉक्यूमेंट्स चाहिए

  • परिवार पहचान पत्र
  • हरियाणा का आधार कार्ड
  • कम से कम 15 साल से हरियाणा की स्थायी नागरिकता का प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र (पहले चरण में 1 लाख पारिवारिक आय वालों को मिलेंगे 2100 रुपये)
  • उम्र प्रमाण पत्र

यह भी पढ़ें: PM Yashasvi Yojana 2025: आवेदन, लाभ, योग्यता और पूरी जानकारी

Priti Yadav

प्रीति यादव 2023 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और कंटेंट राइटिंग में निरंतर काम कर रही हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ-साथ इनके पास डिजिटल मीडिया का अच्छा अनुभव है, जिसकी वजह से ये ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को बेहतर समझती हैं। प्रीति सभी बीट्स पर आर्टिकल कवर करती हैं, लेकिन इनकी खास रुचि Technology, Education और Government Schemes से जुड़ी खबरों और कंटेंट में है। इनके लेखन की खासियत है सरल भाषा, जानकारीपूर्ण शैली और SEO फ्रेंडली कंटेंट, जिससे पाठक जुड़ाव महसूस करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now