---Advertisement---

Vice President Election 2025: CP राधाकृष्णन vs सुदर्शन रेड्डी – कौन जीतेगा, कौन हारेगा?

On: August 19, 2025 4:21 PM
Follow Us:
Vice President Election 2025
---Advertisement---

Vice President Election 2025: विपक्ष के इंडिया गठबंधन ने Vice President Election 2025 पद के लिए उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। बता दें कि, कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आज यानी कि, (19 अगस्त) को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज बी. सुदर्शन रेड्डी के नाम का ऐलान कर दिया है। वहीं इस मामले को लेकर, कांग्रेस प्रवक्ता जयराम रमेश ने कहा कि सर्वसम्मति से उनका नाम तय किया गया है। अब वहीं सुदर्शन रेड्डी का मुकाबला अब एनडीए के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन से होगा। जो कि एक जबरदस्त मुकाबला हो सकता है।

Vice President Election 2025

जानकारी के लिए बता दें कि, इंडिया गठबंधन की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस किया गया। जहां इस दौरान मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, ”बी. सुदर्शन रेड्डी भारत के सबसे प्रतिष्ठित न्यायविदों में से एक हैं। उनका कानूनी करियर लंबा रहा है। वे इस दौरान आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के जज, गुवाहाटी हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश और सुप्रीम कोर्ट के जज के रूप में काम कर चुके हैं। उन्होंने सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय के लिए लगातार काम किया है। ”

कौन हैं इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी

जानकारी के लिए बता दें कि, बी. सुदर्शन रेड्डी का जन्म 8 जुलाई 1946 को आंध्र प्रदेश के रंगा रेड्डी जिले के अकुला मायलारम गांव में हुआ था। वहीं यह एक किसान परिवार से आते हैं।

Also Read

Vice President Election 2025

सुदर्शन रेड्डी के शुरुआती पढ़ाई के बाद हैदराबाद का रुख किया और उस्मानिया यूनिवर्सिटी से 1971 में लॉ की पढ़ाई पूरी की। इसी के साथ इन्होंने कई पदों को भी संभाला है। जैसे कि, पूर्व न्यायाधीश होने के साथ-साथ गोवा के पहले लोकायुक्त भी रह चुके हैं।

बी सुदर्शन रेड्डी का कैसा रहा करियर

बताते चलें कि, रेड्डी ने अपने करियर की शुरुआत सिविल और संवैधानिक मामलों की प्रैक्टिस से की है। इसी के साथ उन्होंने 1988-90 के दौरान हाईकोर्ट में सरकारी वकील के रूप में भी काम किया है। इतना ही नहीं इन्होंने 1990 मे 6 महीने के लिए केंद्र सरकार के अतिरिक्त स्थायी वकील की भूमिका भी निभाई है, और 1995 में आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट का स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया।

इसके बाद 2005 में गुवाहाटी हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया। वहीं 2007 में सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश भी बने और 2011 में रिटायर हो गए।

उपराष्ट्रपति चुनाव में रेड्डी बनाम राधाकृष्णन

वहीं दूसरी तरफ, एनडीए ने उVice President Election 2025 के लिए सीपी राधाकृष्णन को अपना उम्मीदवार बनाया है। जो कि दिलचस्प बात है। आपको जानकर हैरानी होगी कि, इस चुनाव के दोनों ही उम्मीदवार दक्षिण भारत से है। वहीं राधाकृष्णन का जन्म 20 अक्टूबर 1957 को तमिलनाडु के तिरुप्पुर में हुआ था। वहीं इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी आंध्र प्रदेश से हैं।

यह भी पढ़ें: Election Commission ने राहुल गांधी को दी चेतावनी, सार्वजनिक मंच पर अशिष्ट भाषा पर रोक

Priti Yadav

प्रीति यादव 2023 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और कंटेंट राइटिंग में निरंतर काम कर रही हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ-साथ इनके पास डिजिटल मीडिया का अच्छा अनुभव है, जिसकी वजह से ये ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को बेहतर समझती हैं। प्रीति सभी बीट्स पर आर्टिकल कवर करती हैं, लेकिन इनकी खास रुचि Technology, Education और Government Schemes से जुड़ी खबरों और कंटेंट में है। इनके लेखन की खासियत है सरल भाषा, जानकारीपूर्ण शैली और SEO फ्रेंडली कंटेंट, जिससे पाठक जुड़ाव महसूस करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now