Post Office Fixed Deposit: Post Office फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) 2025 में एक सुरक्षित और भरोसेमंद निवेश का ऑप्शन है, जिसमें भारत सरकार की पूर्ण गारंटी होती है। आपको बता दें कि, इस योजना के अनुसार, आप अपनी राशि को 1 से 5 वर्षों की अवधि के लिए आसानी से जमा कर सकते हैं और एक निश्चित ब्याज दरों के अनुसार रिटर्न प्राप्त भी कर सकते हैं।
Post Office Fixed Deposit की प्रमुख विशेषताएं 2025 में
- 1.निवेश की अवधि: 1, 2, 3 या 5
- 2.वर्षब्याज दर: 1 वर्ष के लिए 6.90%, 2 वर्ष के लिए 7.00%, 3 वर्ष के लिए 7.10%, 5 वर्ष के लिए 7.50% प्रति वर्ष (2025 के लिए)
- 3.न्यूनतम निवेश राशि: ₹1,000
- 4.ब्याज भुगतान: त्रैमासिक आधार पर
- 5.पूर्व निकासी: 6 महीने बाद संभव (कुछ शर्तों के साथ)
- 6.कर लाभ: 5 वर्ष की FD पर धारा 80C के तहत टैक्स छूट उपलब्ध
- 7.सरकार की पूर्ण गारंटी के कारण यह सबसे सुरक्षित निवेश माना जाता है
Post Office Fixed Deposit: 50,000 रुपये की FD पर कितना मिलेगा?
आप सोच रहे होंगे कि 50,000 का FD करने पर कितना रिटर्न मिलेगा। तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, यदि आप पोस्ट ऑफिस में 50,000 रुपये 5 साल के लिए FD में जमा करते हैं, तो वर्तमान ब्याज दर 7.50% है। देखा जाए तो, इस पर आपका कुल ब्याज एवं मैच्योरिटी अमाउंट अलग होगा।

ब्याज अर्जित: लगभग ₹22,497मैच्योरिटी अमाउंट (पूंजी + ब्याज): लगभग ₹72,497यह गणना चक्रवृद्धि ब्याज के आधार पर है, जिसे त्रैमासिक कंपाउंड किया जाता है। इस प्रकार 5 साल के बाद आपका निवेश लगभग 45% बढ़ेगा। 1 से 3 साल की अवधि पर भी ब्याज दर कम होगी, इसलिए कुल रिटर्न कम होगा
Post Office Fixed Deposit: निवेश कैसे करें और फायदे
- Post Office Fixed Deposit खाते को आप किसी भी पोस्ट ऑफिस में जाकर खोल सकते हैं।
- FD की राशि आप चेक या नकद के माध्यम से जमा कर सकते हैं।
- यह निवेश सुरक्षित, सरल और बिना किसी रिस्क के होता है।
- 5 साल की FD निवेश पर टैक्स बचत का लाभ मिलता है, जो आपके टैक्स बोझ को कम करता है।
Post Office Fixed Deposit 2025 में बहुत ही ज्यादा भरोसेमंद और सुरक्षित निवेश का ऑप्शन है। जानकारी के लिए बता दें कि, 50,000 रुपये की जमा राशि पर आपको बहुत अच्छा ब्याज मिलेगा। खासकर 5 साल की अवधि पर टैक्स लाभ के साथ यह और भी लाभदायक है। आपको बता दें कि, यह योजना निवेशकों के लिए उनके पैसों को सुरक्षित रखने के साथ-साथ सुनिश्चित रिटर्न वाले विकल्प के रूप में उपयुक्त है।
यह भी पढ़ें : PM Yashasvi Yojana 2025: आवेदन, लाभ, योग्यता और पूरी जानकारी






