---Advertisement---

PM Mudra Yojana: ₹20 लाख तक का गारंटी-फ्री लोन, बिजनेस शुरू करने का सुनहरा मौका दे रही सरकार

By
On:

Follow Us

PM Mudra Yojana: क्या आप भी अपना बिजनेस शुरू करना चाहते हैं और फाइनेंशियल दिक्कतों के चलते नहीं कर पा रहे हैं, तो फिर ये खबरे आपके लिए अच्छी है। ऐसा इसलिए क्योंकि सरकार आपकी मदद कर सकती है। केंद्र सरकार (Central Govt) पीएम मुद्रा योजना (PM Mudra Yojna) के तहत बिजनेस स्टार्ट करने के इच्छुक युवाओं को 20 लाख रुपये तक का लोन मुहैया करा रही है।

PM Mudra Yojana: पहले मिलते थे 10 लाख, अब दोगुना

PM Mudra Yojana खासी लोकप्रिय सरकारी स्कीम है और इसकीपॉपुलैरिटी को देखते हुए ही सरकार ने इसकी लिमिट और कैटेगरी में भी और इजाफा किया हुआ है। बता दें कि इस Govt Scheme के अनुसार पहले 10 लाख रुपये का लोन मिलता था। लेकिन FY2024-25 के बजट में ऐलान के बाद इसे दोगुना यानी 20 लाख रुपये कर दिया गया है। इसके साथ ही स्कीम में एक न तरुण प्लस की कैटेगरी भी जोड़ी गई थी।

PM Mudra Yojana: 4 चरण में सरकार बांटती है लोन

PM Mudra Yojana के अनुसार सरकार 4 चरणों में लोन देती है। इनमें शिशु लोन, किशोर लोन, तरुण लोन और तरण प्लस लोन को भी शामिल किया गया है। शिशु लोन के अनुसार 50,000 रुपये तक का बिजनेस लोन शामिल है, किशोर के अनुसार 50000 से 5 लाख रुपये, तरुण लोन के तहत 5 से 10 लाख रुपये और नई तरुण प्लस कैटेगरी में 10 से 20 लाख तक का लोन दिया जाता है।

PM Mudra Yojana में मिलता है कोलेटरल फ्री लोन

युवाओं और बिजनेस शुरू करने वालों को आर्थिक सहायता मुहैया कराने के लिए चलाई जा रही इस स्कीम में सबसे खास बात यह है कि मिलने वाला ये लोन बिना गारंटी का होगा, यानी आपको इसके लिए कुछ भी गिरवी रखने की जरूरत नहीं है। जैसे आप शिशु लोन लेते हैं, न कोई गारंटर या गारंटी चाहिए और न ही कोई प्रोसेसिंग चार्ज की आवश्यकता है। अगर आप 20 लाख का लोन लेना चाहते हैं तो फिर ये Loan उन आवेदकों को उपलब्ध होता है, जो इससे पहले तरुण कैटेगरी के तहत लिए गए लोन को सफलता पूर्वक चुका चुके होते हैं।

PM Mudra Yojana

2015 में हुई थी इस योजना की शुरुआत

PM Mudra Yojana की शुरुआत मोदी सरकार द्वारा साल 2015 में किया गया था। इसके तहत लोन नॉन-कॉरपोरेट और नॉन-एग्रीकल्चर बिजनेस स्टार्ट करने के लिए दिया जाता है। जानकारी के अनुसार, अप्रैल 2025 तक 52.37 करोड़ लोन बांटे जा चुके है। जिनकी कुल वैल्यू 33.65 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है। इस सरकारी लोन की ब्याज दरें, EBLR से 3.25% ज्यादा होती है।

किसे मिलेगा, क्या डॉक्युमेंट जरूरी?

PM Mudra Loan के लिए आवेदन 18 साल या इससे अधिक आयु का व्यक्ति आसानी से कर सकता है। इसके लिए आधार कार्ड (Aadhar Card), पैन कार्ड ( Pan Card), निवास प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, एक बिजनेस प्लान, KYC डॉक्यूमेंट और इनकम प्रूफ होना अनिवार्य है। मुद्रा योजना के अनुसार, लोन के लिए आप अपने नजदीकी बैंक में जाकर आसानी से अप्लाई कर सकते हैं या फिर Online Apply की सुविधा मौजूद है, ज्यादा जानकारी https://www.mudra.org.in/ पर ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें: PM Awaas Yojana Gramin: 18,500 लाभार्थियों के खाते में पैसा भेजा गया — अपनी लिस्ट यहां चेक करें

Priti Yadav

प्रीति यादव 2023 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और कंटेंट राइटिंग में निरंतर काम कर रही हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ-साथ इनके पास डिजिटल मीडिया का अच्छा अनुभव है, जिसकी वजह से ये ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को बेहतर समझती हैं। प्रीति सभी बीट्स पर आर्टिकल कवर करती हैं, लेकिन इनकी खास रुचि Technology, Education और Government Schemes से जुड़ी खबरों और कंटेंट में है। इनके लेखन की खासियत है सरल भाषा, जानकारीपूर्ण शैली और SEO फ्रेंडली कंटेंट, जिससे पाठक जुड़ाव महसूस करते हैं।

For Feedback - feedback@khabarhartaraf.in

Join WhatsApp

Join Now