PM Kisan Samman Nidhi 22vi Kist: होली आने वाली है और देश के 9 करोड़ से ज्यादा किसानों को इसका इंतजार है एक खुशखबरी का। पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का पैसा कब मिलेगा? पिछले साल 24 फरवरी को 2-2 हजार रुपये किसानों के खाते में आ गए थे। लेकिन अब ये तारीख बीत चुकी है। किसान इंतजार लगाए हुए हैं कि क्या 4 मार्च को होली से पहले उनके खाते में पैसा आएगा या नहीं। लेकिन मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए इसकी संभावना तो बहुत ही कम हैं। देश के किसानों को होली बीतने के बाद ही खुशखबरी मिल सकती है।
मैं ऐसा इसलिए कह रही हूं क्योंकि, इसके पीछे की प्रमुख वजह है-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिजी शेड्यूल। इसके अलावा आमतौर पर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त जारी होने की घोषणा 4 से 5 दिन पहले ही कर दी जाती है। पीएम किसान की 20वीं किस्त की तारीख की घोषणा 29 जुलाई को हुई थी। 20वीं किस्त 2 अगस्त को जारी हुई।
इसी तरह 21वीं किस्त का पैसा 19 नवंबर को जारी होना था और उसकी जानकारी 14 नवंबर को ही दे दी गई। पीएम किसान की 19वीं किस्त की जानकारी तो 10 दिन पहले ही मिल गई थी। होली में अब बहुत ही कम समय बचा है। ऐसे में इसकी संभावना बहुत ज्यादा है कि किसानों को 2000 रुपये के लिए होली के बाद तक का इंतजार करना पड़े।
PM Kisan Samman Nidhi: 2 मार्च तक पीएम मोदी के कार्यक्रम
इसकी एक और वजह है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अभी इजरायल दौरे पर हैं। इसके बाद 28 फरवरी को उनका राजस्थान के अजमेर में कार्यक्रम हैं। इसका मतलब हुआ कि फरवरी में तो पैसा नहीं आएगा। यहां से वह सीधे दक्षिण भारत के दौरे पर निकल जाएंगे। 28 और 1 मार्च को उनका तमिलनाडु और पुडुचेरी का दो दिवसीय दौरा है। उनके इस कार्यक्रम में पीएम किसान सम्मान निधि का कोई जिक्र नहीं है। 28 फरवरी को वह चेन्नई पहुंचेंगे। 1 मार्च को पुडुचेरी में एक कार्यक्रम में भाग लेंगे। यहां से वह मदुरै के लिए निकल जाएंगे। वह तिरुप्पारनकुंड्रम सुब्रमण्य स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे।
PM Kisan Samman Nidhi: कनाडा के प्रधानमंत्री से मुलाकात
इसके अलावा कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी 27 फरवरी से भारत के दौरे पर आ रहे हैं। 2 मार्च को दिल्ली के हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी उनसे मुलाकात करेंगे।

PM Kisan Samman Nidhi: क्या 3 मार्च को आ सकती है पीएम किसान की 22वीं किस्त
देखा जाए तो, इसकी संभावना कम है। लेकिन अगर होली से पहले किसानों को सौगात मिलनी है तो 3 मार्च की ही तारीख बचती है। लेकिन अभी तक सरकार ने इस पर कोई भी जानकारी नहीं दी है। अगर 3 मार्च को पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त जारी होनी है तो उसकी घोषणा अगले 2 दिनों के भीतर हो जानी चाहिए। अगर 2 दिन में घोषणा नहीं होती है तो फिर आपको होली के बाद ही पैसों का इंतजार करना होगा।
PM Kisan Samman Nidhi का स्टेटस कैसे चेक करें
पीएम किसान की 22वीं किस्त से पहले अगर आप अपना स्टेटस चेक करना चाहते हैं तो आप पीएम किसान पोर्टल पर जाकर आसानी से चेक कर सकते हैं। https://pmkisan.gov.in/ पर जाकर आपको Know Your Status पर क्लिक करना है। फिर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालना है और मोबाइल ओटीपी से वेरिफाई करें। आपको अपना स्टेटस पता चल जाएगा।
PM Kisan Samman Nidhi के 7 साल
अगर आपको नहीं पता है तो, बता दें कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को 24 फरवरी को सात साल पूरे हो गए हैं। 24 फरवरी 2019 को इस योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी। इस योजना के तहत पात्र किसानों को साल में 6000 रुपये दिए जाते हैं। यह पैसा 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में आता है।
यह भी पढ़ें: Post Office Scheme: पत्नी के नाम पर खोलें यह खाता, हर महीने मिलेगा ₹6,167 का फिक्स ब्याज






