PM Fasal Bima Yojana: राजस्थान में हो रही बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि एवं चक्रवाती प्रभाव से प्रभावित किसानों के लिए राहत भरी खबर है। क्योंकि, कटाई के बाद खेत में सुखाने के लिए रखी रबी फसलों के खराब होने पर अब किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमा क्लेम का लाभ मिलेगा। कृषि विभाग के मुताबिक, कटाई के बाद अधिकतम 14 दिनों की अवधि तक खेत में रखी फसल अगर बेमौसम बारिश या प्राकृतिक आपदा के चलते खराब होती है, तो उसे बीमा कवरेज में शामिल किया गया है।
इससे प्रभावित किसानों को व्यक्तिगत आधार पर नुकसान की भरपाई का प्रावधान दिया गया है। इस सुविधा का लाभ लेने के लिए बीमित किसानों को फसल खराबे की सूचना 72 घंटे के भीतर देनी जरूरी है। कृषि विभाग ने सभी बीमा कंपनियों को निर्देशित किया है कि प्राप्त सूचनाओं पर तत्काल कार्रवाई करते हुए फील्ड सर्वे शुरू किया जाए, ताकि नुकसान का सही आकलन कर शीघ्र बीमा क्लेम का भुगतान सुनिश्चित किया जा सके। विभागीय अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे मौके पर पहुंचकर फसल खराबे का निरीक्षण करें और प्रभावित किसानों को तुरंत राहत दिलाने में सहयोग करें।
PM Fasal Bima Yojana का क्लेम कैसे मिलेगा
PM Fasal Bima Yojana के अनुसार किसानों को फसल नुकसान का कवरेज भी दिया जाता है। अगर प्राकृतिक आपदा की वजह से नुकसान होता है तो बीमा कंपनी की ओर से क्लेम मिलता है। हालांकि इसके लिए 48 से 72 घंटों के भीतर सूचना देना आवश्यक है। अगर राजस्थान में हो रही बारिश से आपकी भी फसल को नुकसान पहुंचा है तो क्लेम के लिए तुरंत इस बारे में सूचना दें।
फसल नुकसान की सूचना कैसे दें

अगर आपकी फसल को नुकसान पहुंचा है तो हेल्पलाइन नंबर 14447 पर जानकारी आप दे सकते हैं। इसके अलावा कृषि रक्षक पोर्टल पर भी सूचना दी जा सकती है। किसान ने जिस बीमा कंपनी में पीएम फसल बीमा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, वहां भी सूचना दर्ज कराई जा सकती है। इसके अलावा पास के कृषि कार्यालय या बैंक में भी जानकारी दी जा सकती है।
कितने दिन में मिलता है पीएम फसल का पैसा
PM Fasal Bima Yojana का पैसा मिलने में आमतौर पर करीब 2 महीने का समय लगता है। सूचना देने के बाद अधिकारी वेरिफिकेशन करेंगे और रिपोर्ट को आसानी से तैयार करेंगे। इसके बाद ही पैसा भेजने की प्रक्रिया स्टार्ट होगी।
फसल बीमा क्लेम का स्टेटस कैसे देखें
PM Fasal Bima Yojana के अनुसार क्लेम दर्ज करने के बाद स्टेटस जानने के लिए आपको ऑफिशियल पोर्टल पर जाना अनिवार्य है। इतना ही नहीं, यहां आपको Application Status के टैब पर क्लिक करना होगा। फिर अपनी Policy ID डालकर आप अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Post Office Scheme: पत्नी के नाम पर खोलें यह खाता, हर महीने मिलेगा ₹6,167 का फिक्स ब्याज






