---Advertisement---

PM Awas Yojana: 90 हजार खातों में पहुंचे 900 करोड़, क्या आपके खाते में आया पैसा?

By
On:

Follow Us

PM Awas Yojana: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 (PMAY-U 2.0) के अनुसार प्रदेश के 90 हजार लाभार्थियों को बड़ी खुशखबरी दी है। उतर प्रदेश सीएम ने डीबीटी के जरिए पीएम आवास योजना के लाभार्थियों के बैंक खातों में कुल 900 करोड़ रुपये की पहली किस्त ट्रांसफर कर दी है। इस दौरान सीएम योगी ने पिछली सरकारों पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि अब प्रदेश में ‘बीमारू’ छवि खत्म हो चुकी है और यूपी देश का ‘ग्रोथ इंजन’ बन गया है।

PM Awas Yojana: माफियाओं से मुक्त जमीन पर बनेंगे गरीबों के आशियाने: सीएम योगी

सीएम योगी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि जिन माफियाओं ने गरीबों का हक छीना और जमीनों पर अवैध कब्जे किए, अब उन्हीं जमीनों को मुक्त कराकर वहां गरीबों के लिए घर बनाए जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि न केवल गरीब, बल्कि पत्रकारों, अधिवक्ताओं और शिक्षकों के लिए भी ऐसी जमीनों पर आवासीय योजनाएं विकसित होगी।

PM Awas Yojana: 62 लाख परिवारों का पूरा हुआ अपने घर का सपना

योगी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन की सराहना करते हुए जानकारी दी कि उत्तर प्रदेश में अब तक लगभग 62 लाख परिवारों को आवास उपलब्ध कराया जा चुका है। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले की सरकारें केवल अपने परिवार और रिश्तेदारों तक सीमित थीं, लेकिन वर्तमान ‘डबल इंजन’ सरकार के लिए प्रदेश की 25 करोड़ जनता ही परिवार है। यही कारण है कि बिना किसी भेदभाव के हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है।

PM Awas Yojana: इन जिलों के लाभार्थियों को मिली पहली किस्त

900 करोड़ रुपये की इस राशि में प्रदेश के सहारनपुर, प्रतापगढ़, शाहजहांपुर सहित विभिन्न जिलों के लाभार्थी शामिल हैं। देखिए लिस्ट

PM Awas Yojana: जिला लाभार्थियों की संख्या

क्रम संख्याजिलासंख्या
1सहारनपुर10,214
2प्रतापगढ़7,991
3शाहजहांपुर4,325
4फिरोजाबाद4,266
5प्रयागराज3,331
6जालौन3,174
7सीतापुर3,078
8गोरखपुर3,063
9बरेली3,017
10अलीगढ़2,883
11बदायूं2,712
12महाराजगंज2,701
13मेरठ2,626
14अमरोहा2,175
15हरदोई1,895
16बुलंदशहर1,826
17कुशीनगर1,562
18बहराइच1,529
19आगरा1,473
20मऊ1,470
21बांदा1,437
22बिजनौर1,364
23गाजियाबाद1,209
24देवरिया1,138
25गोंडा1,121

PM Awas Yojana की लिस्ट में ऐसे चेक करें अपना नाम

पीएम आवास योजनाकी लिस्ट में नाम चेक करने के लिए ऑफिशियल पोर्टल pmayg.dord.gov.in पर जाएं। यहां आपको Stakeholders टैब में IAY/PMAYG Beneficiary पर क्लिक करना है। अब पीएम आवास का फॉर्म भरने के वक्त मिले रजिस्ट्रेशन नंबर को डालें, साथ में कैप्चा कोड भी भरें। अब इसे सबमिट कर दें, आपका फॉर्म अभी किस चरण में है इसकी पूरी जानकारी मिल जाएगी।

PM Awas Yojana: 75% निर्माण होते ही मिलेगी अगली किस्त: सीएम योगी

सीएम योगी ने लाभार्थियों से बात करते हुए यह भी अपील की कि पहली किस्त मिलते ही निर्माण कार्य को तुरंत शुरू कर दें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जैसे ही 75 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो, लाभार्थियों को तत्काल 1 लाख रुपये की अगली किस्त जारी की जाए। साथ ही उन्होंने सुनिश्चित करने को कहा कि हर आवास के साथ शौचालय, बिजली कनेक्शन और ‘नल से जल’ जैसी बुनियादी सुविधाएँ अनिवार्य रूप से उपलब्ध हों।

यह भी पढ़ें: Govt Scheme: FD से भी ज्यादा रिटर्न देती हैं ये सरकारी स्कीम्स, जानें पूरी डिटेल

Priti Yadav

प्रीति यादव 2023 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और कंटेंट राइटिंग में निरंतर काम कर रही हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ-साथ इनके पास डिजिटल मीडिया का अच्छा अनुभव है, जिसकी वजह से ये ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को बेहतर समझती हैं। प्रीति सभी बीट्स पर आर्टिकल कवर करती हैं, लेकिन इनकी खास रुचि Technology, Education और Government Schemes से जुड़ी खबरों और कंटेंट में है। इनके लेखन की खासियत है सरल भाषा, जानकारीपूर्ण शैली और SEO फ्रेंडली कंटेंट, जिससे पाठक जुड़ाव महसूस करते हैं।

For Feedback - feedback@khabarhartaraf.in

Join WhatsApp

Join Now