Ladki Bahin Yojana January Kist: महाराष्ट्र की 1.5 करोड़ महिलाओं के लिए बड़ी खबर है। ऐसा इसलिए क्योंकि, मुख्यमंत्री लाडकी बहिण योजना की जनवरी की किस्त को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। महाराष्ट्र की महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने जनवरी की रुकी हुई किस्त के बारे में जानकारी दे दी है। उन्होंने मंगलवार को बताया कि जनवरी की किस्त जारी करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जानकारी देते हुए कहा है कि सभी पात्र महिलाओं को जनवरी महीने की सम्मान राशि जारी करने की प्रक्रिया 23 फरवरी से शुरू हो गई है। उन्होंने बताया कि अगले 2 से 3 दिन में महिलाओं के आधार से जुड़े बैंक खाते में पैसा आना शुरू हो जाएगा। याद रहे कि महिलाओं की जनवरी की किस्त का पैसा लंबे समय से रुका हुआ था। उन्होंने एक बार यह बात दोहराई कि मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना जारी रहेगी।
Ladki Bahin Yojana की लाभार्थियों का इंतजार हुआ खत्म
मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना की लाभार्थियों को जनवरी महीने की किस्त का लंबे समय से इंतजार था। इससे पहले महाराष्ट्र सरकार दिसंबर और जनवरी की किस्त एक साथ खाते में ट्रांसफर करना चाहती थी। लेकिन राज्य में आचार संहिता लागू होने के चलते चुनाव आयोग ने जनवरी की एडवांस किस्त जारी करने पर रोक लगा दी थी। इसके बाद उप मुख्यमंत्री अजित पवार का देहांत हो गया। अब लाडकी बहिणों का इंतजार खत्म होने जा रहा है।

Ladki Bahin Yojana ईकेवाईसी भूल सुधार कर लें
इस बीच जिन महिलाओं के eKYC में गड़बड़ी की वजह से पैसा रुक गया था, उनके लिए पोर्टल को 31 मार्च तक खोला गया है। ये महिलाएं लाडकी बहिण पोर्टल ladakibahin.maharashtra.gov.in पर जाकर Ladki Bahin Yojana eKYC में भूल सुधार कर सकती हैं। 31 मार्च तक यह काम नहीं करने पर योजना का लाभ नहीं मिलेगा। लाडकी बहिण योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये मिलते हैं। दरअसल ईकेवाईसी में गलत विकल्प चुनने की वजह से बहुत सी महिलाओं का पैसा अटक गया था। सरकार ने इसे ठीक करने के लिए 31 मार्च तक का समय दिया है।
आधार से लिंक करा लें बैंक खाता
Ladki Bahin Yojana का पैसा पात्र महिलाओं के खाते में अगले 2 से 3 दिनों में आने वाला है। जानकारी के अनुसार, यह पैसा आपके आधार नंबर से जुड़े बैंक खाते में मिलेगा। ध्यान दें, अगर आपका बैंक खाता आधार से लिंक नहीं हुआ है तो तुरंत बैंक जाकर यह काम कर लें। इसके बिना पैसा बैंक खाते में नहीं आएगा। आपको बस अपना आधार कार्ड और बैंक पासबुक लेकर बैंक जाना होगा। वहां अधिकारी बायोमेट्रिक के माध्यम से आपका वेरिफिकेशन कर आधार से बैंक खाता लिंक कर देंगे।
यह भी पढ़ें: Ladki Bahin Yojana E-KYC: क्या आप भी नहीं कर पाईं लाडकी बहिण के लिए ई-केवाईसी, क्या 18 के बाद मिलेगा मौका?






