---Advertisement---

RSSB Recruitment 2026: कृषि सुपरवाइजर के बंपर पदों पर आवेदन शुरू — शुल्क और पूरी डिटेल यहां देखें

By
On:

Follow Us

RSSB Recruitment 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने (RSSB) एग्रीकल्चर सुपरवाइजर के 1100 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज से यानी कि 13 जनवरी से शुरू हो गई है। ध्यान रहें जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए सारी पात्रता पूरी करते हैं और सरकारी नौकरी की खोज में हैं वे ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in या SSO पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना फॉर्म भर लें। क्योंकि, एप्लीकेशन फॉर्म भरने की लास्ट डेट 4 फरवरी 2026 तय की गई है।

RSSB Recruitment 2026: एग्रीकल्चर सुपरवाइजर पदों के लिए पात्रता एवं मापदंड

एग्रीकल्चर सुपरवाइजर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बीएससी (कृषि) या बीएससी (कृषि उद्यान) में डिग्री होनी अनिवार्य है। वहीं, न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इतना ही नहीं, आरक्षित श्रेणी/ विशेष वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में नियमानुसार छूट भी दी जाएगी।

RSSB Recruitment 2026: कैसे करें अप्लाई

आवेदन पत्र भरने के लिए अभ्यर्थी ऑनलाइन पोर्टल rssb.rajasthan.gov.in पर रिक्रूटमेंट एडवर्टीजमेंट पर उपलब्ध अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें अथवा SSO पोर्टल sso.rajasthan.gov.in से लॉग इन करने के उपरांत सिटीजन एप्स G2C पर उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन करके किया जा सकता है। आवेदन के लिए पहले उम्मीदवारों को वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना होगा। इसके बाद अभ्यर्थी अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।

RSSB Recruitment 2026

RSSB Recruitment 2026: आवेदन फीस

सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और अति पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस के रूप में 600 रुपये जमा करना अनिवार्य है। इसके अलावा राजस्थान राज्य के एससी एवं एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस 400 रुपये तय की गई है।

RSSB Recruitment 2026: भर्ती विवरण

इस भर्ती के माध्यम से कुल 1100 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से गैर अनुसूचित क्षेत्र (Non TSP) के लिए 944 और अनुसूचित क्षेत्र (TSP) के लिए 156 पद आरक्षित हैं। चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जायेगा। भर्ती से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: MP Police Recruitment 2025: आवेदन की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर तक बढ़ी, अभी करें अप्लाई

Priti Yadav

प्रीति यादव 2023 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और कंटेंट राइटिंग में निरंतर काम कर रही हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ-साथ इनके पास डिजिटल मीडिया का अच्छा अनुभव है, जिसकी वजह से ये ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को बेहतर समझती हैं। प्रीति सभी बीट्स पर आर्टिकल कवर करती हैं, लेकिन इनकी खास रुचि Technology, Education और Government Schemes से जुड़ी खबरों और कंटेंट में है। इनके लेखन की खासियत है सरल भाषा, जानकारीपूर्ण शैली और SEO फ्रेंडली कंटेंट, जिससे पाठक जुड़ाव महसूस करते हैं।

For Feedback - feedback@khabarhartaraf.in

Join WhatsApp

Join Now