---Advertisement---

RRC NER Apprentice Recruitment 2025: अप्रेंटिस के 1104 पदों पर भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका

On: October 18, 2025 7:01 PM
Follow Us:
RRC
---Advertisement---

RRC NER Apprentice Recruitment 2025: रेलवे भर्ती सेल (RRC) की ओर से पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर में अंप्रेटिसशिप की भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, अप्रेंटिशसिप प्रशिक्षण के लिए कुल 1104 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

वहीं, जितने भी इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार हैं वह आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्रेंटिसशिप के लिए ऑनलाइन माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। साथ ही अंप्रेटिसशिप में आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 नवंबर, 2025 तय किया गया है।

पात्रता मानदंड

अप्रेंटिसशिप में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 15 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 24 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। हालांकि उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी। एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को आयु-सीमा में 5 वर्ष की छूट, ओबीसी उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी।

Also Read

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को भारत के किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा दसवीं या बारहवीं 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना जरूरी है। इसी के साथ उम्मीदवारों के पास आईटीआई का सर्टिफिकेट होना भी अनिवार्य है।

RRC NER Apprentice Recruitment 2025: एप्लीकेशन फीस

RRC

बात करें एप्लीकेशन फीस की तो, आवेदन करने के लिए सभी अभ्यर्थी को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना पड़ेगा। जबकि, एससी एवं एसटी और महिला साथ ही दिव्यांग उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया

आप सभी को बता दें कि, उम्मीदवारों का चयन कक्षा दसवीं और आईटीआई में प्राप्त अंकों के अनुसार किया जाएगा। इसके बाद जितने भी चयनित उम्मीदवारों होंगे उनका दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा।

कैसे करें अप्लाई ?

  • अप्रेंटिसशिप (RRC)में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.ner.indianrailways.gov.in पर जाकर विजिट करें।
  • इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद व्यक्तिगत जानकारी को दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें।
  • इसके बाद आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
  • फॉर्म को सबमिट करने से पहले इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

यह भी पढ़ें: Delhi Police Vacancy 2025: हेड कॉन्स्टेबल पदों पर आवेदन का आखिरी मौका, ऐसे करें अप्लाई

Priti Yadav

प्रीति यादव 2023 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और कंटेंट राइटिंग में निरंतर काम कर रही हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ-साथ इनके पास डिजिटल मीडिया का अच्छा अनुभव है, जिसकी वजह से ये ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को बेहतर समझती हैं। प्रीति सभी बीट्स पर आर्टिकल कवर करती हैं, लेकिन इनकी खास रुचि Technology, Education और Government Schemes से जुड़ी खबरों और कंटेंट में है। इनके लेखन की खासियत है सरल भाषा, जानकारीपूर्ण शैली और SEO फ्रेंडली कंटेंट, जिससे पाठक जुड़ाव महसूस करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now