---Advertisement---

RRB ALP New Vacancy 2026: रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट के 11,127 पदों पर भर्ती, 15 मई से शुरू होंगे आवेदन

By
On:

Follow Us

RRB ALP New Vacancy 2026: रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। ऐसा इसलिए क्योंकि, रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) की ओर से असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर भर्ती की घोषणा कर दी गई है। नोटिस के मुताबिक इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया अगले माह 15 मई से स्टार्ट कर कर दी जाएगी जो 14 जून 2026 तक जारी रहेगी। भर्ती के लिए पात्र अभ्यर्थी इसमें शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर फॉर्म भर सकेंगे।

RRB ALP New Vacancy 2026: असिस्टेंट लोको पायलट पदों के लिए पात्रता

इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से 10वीं के साथ आईटीआई पास होना अनिवार्य है या उम्मीदवार ने 10वीं के साथ इंजीनियरिंग में डिप्लोमा प्राप्त किया हो। जिन उम्मीदवारों ने इंजीनियरिंग डिग्री प्राप्त की है वे भी इस भर्ती में आवेदन के लिए पात्र होंगे।

इसके अलावा उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम एवं अधिकतम आयु 30 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। देखा जाए तो, ऊपरी उम्र में ओबीसी को 3 एवं एससी/ एसटी वर्ग को 5 वर्ष की छूट मिलेगी। इसके साथ ही अन्य आरक्षित वर्ग एवं भूतपूर्व सैनिकों भी ऊपरी आयु में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

RRB ALP New Vacancy 2026

RRB ALP New Vacancy 2026: कैसे होगा चयन

असिस्टेंट लोको पायलट के रिक्त पदों पर चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को सीबीटी 1, सीबीटी 2, कंप्यूटर आधारित योग्यता परीक्षा (CBAT), दस्तावेज सत्यापन (DV) और चिकित्सा परीक्षा (ME) से होकर गुजरना पड़ेगा।

RRB ALP New Vacancy 2026: एप्लीकेशन प्रॉसेस एवं फीस

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी को केवल ऑनलाइन माध्यम से ही फॉर्म भरना होगा। क्योंकि ऑफलाइन या किसी अन्य प्रकार से फॉर्म को स्वीकार नहीं किया जाएगा। वहीं, फॉर्म भरने के साथ ही निर्धारित फीस भी जमा करना अनिवार्य है। बिना फीस के फॉर्म अधूरे मानकर रद्द कर दिए जायेंगे। आवेदन पत्र भरने के साथ अन्य सभी कैटेगरी से आने वाले उम्मीदवरों को 500 रुपये जमा करना होगा वहीं एससी/ एसटी/ एक्स सर्विसमैन/ ट्रांसजेंडर/ ईबीसी वर्ग को शुल्क के रूप में 250 रुपये का भुगतान करना होगा।

यह भी पढ़ें: UCIL Recruitment 2025: माइनिंग मेट सहित कई पदों पर निकली भर्ती, सैलरी भी जबरदस्त

Priti Yadav

प्रीति यादव 2023 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और कंटेंट राइटिंग में निरंतर काम कर रही हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ-साथ इनके पास डिजिटल मीडिया का अच्छा अनुभव है, जिसकी वजह से ये ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को बेहतर समझती हैं। प्रीति सभी बीट्स पर आर्टिकल कवर करती हैं, लेकिन इनकी खास रुचि Technology, Education और Government Schemes से जुड़ी खबरों और कंटेंट में है। इनके लेखन की खासियत है सरल भाषा, जानकारीपूर्ण शैली और SEO फ्रेंडली कंटेंट, जिससे पाठक जुड़ाव महसूस करते हैं।

For Feedback - feedback@khabarhartaraf.in

Join WhatsApp

Join Now