RBI Recruitment 2026: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने लीगल ऑफिसर ग्रेड-बी, मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर सहित की पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। ऐसे में अगर आप भी आरबीआई में इन पदों पर नौकरी करना चाहते हैं, तो आप आरबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। बता दें, इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 21 उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। साथ ही इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 26 फरवरी तक अप्लाई कर सकते हैं।
RBI Recruitment 2026: पात्रता मानदंड
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास स्नातक की डिग्री व अन्य निर्धारित पात्रताएं होनी चाहिए।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की पदानुसार न्यूनतम आयु 21 और 25 वर्ष एवं पदानुसार अधिकतम आयु 30, 35 और 40 वर्ष निर्धारित की गई है।
RBI Recruitment 2026: रजिस्ट्रेशन फीस

आवेदन करने के लिए सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस अलग-अलग निर्धारित की गई है। एससी, एसटी व दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 100 रुपये और अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 600 रुपये निर्धारत की गकई है।
RBI Recruitment 2026: इन स्टेप्स से करें आरबीआई में अप्लाई
आरबीआई में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 06 फरवरी से प्रारंभ हो गई है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से खुद अप्लाई कर सकते हैं।
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.rbi.org.in पर जाकर विजिट करें।
- अब वेबसाइट के होमपेज पर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद ‘RBI Recruitment 2026’ लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज ओपन होगा, अब यहां मांगी गई सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज कर लें।
- इसके बाद जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करके रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
यह भी पढ़ें: RRB NTPC Vacancy 2025: ग्रेजुएट लेवल भर्ती के लिए आवेदन शुरू, पात्रता, फीस और पदों की पूरी जानकारी यहां






