---Advertisement---

HSSC CET 2 2026 का बिग धमाका! हरियाणा में ग्रुप-C के 4227 पदों पर आवेदन शुरू, अभी करें अप्लाई

On: February 9, 2026 5:33 PM
Follow Us:
HSSC CET 2 2026
---Advertisement---

HSSC CET 2 2026 : हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की ओर से ग्रुप सी के 4227 रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से यानी 9 फरवरी से शुरू हो चुकी है। जो भी अभ्यर्थी भर्ती के लिए पात्रता रखते हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं वे इसमें शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। फॉर्म भरने की लास्ट डेट 23 फरवरी 2026 निर्धारित है।

HSSC CET 2 2026 : योग्यता एवं मापदंड

भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवार ने HSSC Group C CET एग्जाम पास किया हो।
उम्मीदवार ने पद के अनुसार 10+2/ ग्रेजुएशन/ इंजीनियरिंग डिग्री/ डिप्लोमा आदि उत्तीर्ण किया हो।
10th या 12th में उम्मीदवार ने हिंदी या संस्कृत विषय पढ़ा हो।
1 जनवरी 2026 को ध्यान में रखकर अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 42 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को ऊपरी उम्र में नियमनुसार छूट दी जाएगी।

HSSC CET 2 2026 : इन स्टेप्स को फॉलो कर स्वयं भर सकते हैं फॉर्म

HSSC CET 2 2026
  • स्टेप 1: हरियाणा ग्रुप सी फेज II एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए नोटिफिकेशन में जाकर ऑफिशियल पोर्टल लिंक adv032026.hryssc.com पर क्लिक करें।
  • स्टेप 2: इसके बाद न्यू कैंडिडेट्स पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें।
  • स्टेप 3: अब रजिस्टर्ड कैंडिडेट पर क्लिक करके अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लें।
  • स्टेप 4: अंत में पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म को सबमिट करके उसका एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास रख लें।

सभी उम्मीदवार इस HSSC CET 2 2026  भर्ती में शामिल होने के लिए फ्री में फॉर्म भर सकते हैं। इसके मतलब यह है कि, किसी भी श्रेणी के अभ्यर्थियों को आवेदन के साथ कोई भी शुल्क जमा करने की जरूरत नहीं है। इस HSSC CET 2 2026  भर्ती के माध्यम से ग्रुप सी के अंतर्गत आने वाले विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। भर्ती से जुड़ी विस्तृत डिटेल के लिए अभ्यर्थी एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें।

Also Read

यह भी पढ़ें: BOI Apprentice Recruitment 2026: अप्रेंटिसशिप रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट नजदीक, यहां जानें पात्रता और प्रक्रिया

Priti Yadav

प्रीति यादव 2023 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और कंटेंट राइटिंग में निरंतर काम कर रही हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ-साथ इनके पास डिजिटल मीडिया का अच्छा अनुभव है, जिसकी वजह से ये ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को बेहतर समझती हैं। प्रीति सभी बीट्स पर आर्टिकल कवर करती हैं, लेकिन इनकी खास रुचि Technology, Education और Government Schemes से जुड़ी खबरों और कंटेंट में है। इनके लेखन की खासियत है सरल भाषा, जानकारीपूर्ण शैली और SEO फ्रेंडली कंटेंट, जिससे पाठक जुड़ाव महसूस करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now