PNB Recruitment 2026: ग्रेजुएट युवा जो बैंक में सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं उनके पास सुनहरा मौका है। ऐसा इसलिए क्योंकि, पंजाब नेशनल बैंक में अप्रेंटिसशिप के 5138 पदों पर भर्ती चल रही है जिसमें शामिल होने के लिए आवेदन की लास्ट डेट कल यानी कि 24 फरवरी तय किया गया है।
ऐसे में जो भी उम्मीदवार किसी कारणवश अभी तक फॉर्म नहीं भर सके हैं वे बिना किसी देरी करते हुए ऑफिशियल वेबसाइट bfsissc.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। कल के बाद एप्लीकेशन विंडो क्लोज हो जाएगी।
PNB Recruitment 2026: भर्ती विवरण
इस भर्ती के माध्यम से पंजाब नेशनल बैंक की ओर से देशभर के विभिन्न राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में कुल 5138 पदों पर भर्तियों निकाली गई है। कैटेगरी के अनुसार इन पदों में से जनरल के लिए 2383, ओबीसी के लिए 1110, ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 464, एससी के लिए 887, एसटी के लिए 294 पद आरक्षित हैं।
PNB Recruitment 2026: एप्लीकेशन फीस
इस भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन के साथ निर्धारित फीस जमा करना अनिवार्य है। तभी अभ्यर्थी के फॉर्म स्वीकार किया जाएगा। एप्लीकेशन फीस कैटेगरी के मुताबिक, अलग-अलग निर्धारित की गई है। जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग को फीस के रूप में 944 रुपये वहीं एससी, एसटी, फीमेल अभ्यर्थियों को 708 रुपए और दिव्यांग श्रेणी के अभ्यर्थियों को 472 रुपये का भुगतान करना होगा।

PNB Recruitment 2026: आवेदन की स्टेप्स
पीएनबी अप्रेंटिसशिप फॉर्म 2026 भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bfsissc.com पर विजिट करें।
वेबसाइट के होम पेज पर Employment Opportunities में अप्रेंटिस और उसके बाद पीएनबी का चयन करें।
भर्ती से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
Login 1st time पर क्लिक करके पंजीकरण कर लें।
इसके बाद अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लें।
कैटेगरी के अनुसार निर्धारित फीस जमा करें।
फॉर्म को सबमिट करके एक प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
PNB Recruitment 2026: पात्रता एवं मापदंड
इस भर्ती का हिस्सा होने के लिए उम्मीदवार के पास भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से ग्रेजुएट कि डिग्री अनिवार्य है। 1 जनवरी 2026 को ध्यान में रखकर अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 28 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इसी के साथ आरक्षित श्रेणी से आने वाले युवाओं को उम्र में नियमानुसार कुछ छूट भी देखने को मिली है।
यह भी पढ़ें: MP Police Recruitment 2025: आवेदन की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर तक बढ़ी, अभी करें अप्लाई






