---Advertisement---

NIC Scientist B Vacancy 2026: 200+ पदों पर भर्ती शुरू, जानें पात्रता और आवेदन डिटेल

On: March 30, 2026 9:27 PM
Follow Us:
NIC Scientist B Vacancy 2026
---Advertisement---

NIC Scientist B Vacancy 2026: राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) की ओर से साइंटिस्ट-बी के पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवारों के आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। जो उम्मीदवार (NIC) में बतौर साइंटिस्ट के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। उन उम्मीदवारों के लिए यह एक सुनहरा मौका है। इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया 27 मार्च से स्टार्ट हो गया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत NIC Scientist B Vacancy 2026 के लिए कुल 243 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसी के साथ ही इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 अप्रैल 2026 तय की गई है।

कौन कर सकते है अप्लाई

  • NIC Scientist B Vacancy 2026 के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री एवं गेट स्कोरकार्ड होना चाहिए।
  • उम्मीदवारों की आयु की गणना 31 मार्च, 2026 के आधार पर की जाएगी। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है।
  • आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी। एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को आयु-सीमा में पांच वर्ष की छूट और ओबीसी उम्मीदवारों को तीन वर्ष की छूट दी जाएगी।

NIC Scientist B Vacancy 2026: इन चार स्टेप्स से करें आवेदन

NIC Scientist B Vacancy 2026
  • NIC Scientist B Vacancy 2026 के पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। उम्मीदवार यहां बताए गए चार स्टेप्स को फॉलो करके अपना फॉर्म भर सकते हैं।
  • फर्म भरने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट recruitment.nic.in पर जाकर विजिट करें।
  • अब वेबसाइट के होमपेज पर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज कर लें।
  • इसके बाद जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें और रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें।
  • अंत में भविष्य के लिए इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

आवेदन शुल्क

आवेदन करने के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान करना अनिवार्य है। बगैर आवेदन शुल्क के फॉर्म किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जाएगा। जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 800 रुपये निरधारित किया गया है। इसके अलावा, एससी एवं एसटी, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट प्रदान की गई है।

यह भी पढ़ें:UCIL Recruitment 2025: माइनिंग मेट सहित कई पदों पर निकली भर्ती, सैलरी भी जबरदस्त

Also Read

Priti Yadav

प्रीति यादव 2023 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और कंटेंट राइटिंग में निरंतर काम कर रही हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ-साथ इनके पास डिजिटल मीडिया का अच्छा अनुभव है, जिसकी वजह से ये ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को बेहतर समझती हैं। प्रीति सभी बीट्स पर आर्टिकल कवर करती हैं, लेकिन इनकी खास रुचि Technology, Education और Government Schemes से जुड़ी खबरों और कंटेंट में है। इनके लेखन की खासियत है सरल भाषा, जानकारीपूर्ण शैली और SEO फ्रेंडली कंटेंट, जिससे पाठक जुड़ाव महसूस करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now