---Advertisement---

MP Police Bharti 2026: एएसआई और हेड कॉन्स्टेबल (कंप्यूटर) पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख कल

By
On:

Follow Us

MP Police Bharti 2026: मध्य प्रदेश में सहायक उप निरीक्षक एवं हेड कॉन्स्टेबल (Computer) के रिक्त पदों पर भर्ती चल रही है जिसमें शामिल होने के लिए फॉर्म भरने की लास्ट डेट कल यानी 19 फरवरी तय की गई है। ऐसे में जो भी युवा इस भर्ती के लिए अपनी सारी पात्रता पूरी करते हैं और अभी तक किसी कारणवश फॉर्म नहीं भर सके हैं वे बिना देरी करते हुए एमपीईएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। कल के बाद एप्लीकेशन विंडो क्लोज कर दी जाएगी।

MP Police Bharti 2026: 24 फरवरी तक फॉर्म में सुधार का मौका

आवेदन पत्र भरते समय जिन उम्मीदवारों से किसी प्रकार की गलती हुई है। वे 24 फरवरी तक ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म में त्रुटि सुधार कर सकते हैं। ध्यान रखने वाली बात यह है कि अगर फॉर्म में गलती हो गई है तो इसमें संशोधन अवश्य कर लें, गलत जानकारी होने पर फॉर्म को रद किया जा सकता है।

MP Police Bharti 2026: पात्रता एवं मापदंड

एएसआई कंप्यूटर पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार ने कंप्यूटर इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन किया हो अथवा इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी/ कंप्यूटर में पॉलिटेक्निक डिप्लोमा प्राप्त किया हो।
हेड कॉन्स्टेबल पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी का PCM ग्रुप से 12th उत्तीर्ण, 1 वर्षीय कंप्यूटर डिप्लोमा या इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी/ कंप्यूटर में पॉलिटेक्निक डिप्लोमा प्राप्त किया हो।

MP Police Bharti 2026

19 फरवरी 2026 को ध्यान में रखते हुए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 साल व अधिकतम आयु 33 वर्ष से ज्यादा न हो। आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी गई है।

MP Police Bharti 2026: स्वयं भर सकते हैं फॉर्म

इस MP Police Bharti 2026 भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी स्वयं ही फॉर्म भर सकते हैं। आपकी सहूलियत के लिए आवेदन की स्टेप्स एवं डायरेक्ट लिंक यहां दिया जा रहा है।
इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी स्वयं ही घर बैठे आवेदन कर सकते हैं। आपकी सहूलियत के लिए हम यहां आवेदन की स्टेप्स एवं फॉर्म का लिंक उपलब्ध करवा रहे हैं-

  • एमपी एएसआई हेड कॉन्स्टेबल भर्ती एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
  • हिंदी या अंग्रेजी का चयन करें।
  • होम पेज पर Online Form – Asst. Sub-Inspector (Computer) and Head Constable (Computer) Direct Recruitment Test For Police H.Q., Home (Police) -2026 पर क्लिक करें।
  • नए पेज पर पहले मांगी गई डिटेल भरकर रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी लॉग इन के माध्यम से अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लें।
  • अंत में निर्धारित फीस जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें।

आवेदन फीस

जनरल कैटेगरी एवं एमपी राज्य से बाहर के स्टेट के उम्मीदवारों को फीस के रूप में 560 रुपये जमा करना अनिवार्य होगा। राज्य के ओबीसी, एससी और एसटी कैटेगरी से आने वाले अभ्यर्थियों को 310 रुपये का भुगतान करना होगा। इतना ही नहीं, फीस के लिए अतिरिक्त पोर्टल शुल्क 60 रुपये अलग से जमा होगा।

यह भी पढ़ें: BSF Constable GD Recruitment 2025: आवेदन शुरू, 4 नवंबर तक करें फॉर्म भरें

Priti Yadav

प्रीति यादव 2023 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और कंटेंट राइटिंग में निरंतर काम कर रही हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ-साथ इनके पास डिजिटल मीडिया का अच्छा अनुभव है, जिसकी वजह से ये ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को बेहतर समझती हैं। प्रीति सभी बीट्स पर आर्टिकल कवर करती हैं, लेकिन इनकी खास रुचि Technology, Education और Government Schemes से जुड़ी खबरों और कंटेंट में है। इनके लेखन की खासियत है सरल भाषा, जानकारीपूर्ण शैली और SEO फ्रेंडली कंटेंट, जिससे पाठक जुड़ाव महसूस करते हैं।

For Feedback - feedback@khabarhartaraf.in

Join WhatsApp

Join Now