Meghalaya High Court Recruitment 2026: मेघालय हाई कोर्ट की ओर से सिविल जज (जूनियर डिविजन) के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। वहीं, जो भी उम्मीदवार जूनियर डिविजन के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। वे उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बता दें, इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 10 उम्मीदवारों का चयन होगा। इसके साथ ही इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार इन पदों पर नौकरी करने के लिए 17 मार्च, 2026 तक अप्लाई कर सकते हैं।
Meghalaya High Court Recruitment 2026: कौन कर सकते हैं आवेदन
- आवेदन करने के लिए उम्मीदवार भारतीय नागरिक होना चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवारों की आयु 35 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
- आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी।
- इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कानून में स्नातक की डिग्री व अन्य निर्धारित पात्रताएं होनी चाहिए।
Meghalaya High Court Recruitment 2026: कैसे होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और वाइवा के आधार पर होगा। जबकि, प्रारंभिक परीक्षा में उम्मीदवारों से बहुविकल्पीय प्रकार के 100 सवाल पूछे जाएंगे। प्रारंभिक परीक्षा कुल दो घंटे के लिए आयोजित कराई जाएगी। इस परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। इसके साथ ही वाइवा कुल 30 अंकों के लिए आयोजित कराया जाएगा।
Meghalaya High Court Recruitment 2026: रजिस्ट्रेशन फी

मेघालय हाई कोर्ट में सिविल जज (जूनियर डिविजन) के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान भी करना होगा। वहीं जनरल उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 700 रुपये, एससी एवं एसटी उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 350 रुपये तय किया गया है। इसके साथ ही दिव्यांग उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट मिलेगी।
Meghalaya High Court Recruitment 2026: ऐसे करें अप्लाई
इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से आवेदन कर सकते हैं।
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.meghalayahighcourt.nic.in पर जाकर विजिट करें।
- अब वेबसाइट के होमपेज पर Online application for Grade-III Meghalaya Judicial Service लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज कर लें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें।
- अंत में फॉर्म भरने के बाद इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
यह भी पढ़ें: UP Lekhpal Vacancy 2026: आवेदन आज से शुरू, OBC पदों में भी बढ़ोत्तरी – चेक करें रिवाइज्ड डिटेल






