Himachal Jbt Recruitment 2026: सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) की ओर से जूनियर बेसिक टीचर (JBT) के 600 रिक्त पदों को भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज यानी 16 मार्च से स्टार्ट कर दी गई है। इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करने वाले उम्मीदवार इसमें शामिल होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म HPRCA की ऑफिशियल वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जाकर भर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट 6 अप्रैल 2026 निर्धारित है।
Himachal Jbt Recruitment 2026: शैक्षिक योग्यता एवं उम्र
जूनियर बेसिक टीचर भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी ने सीनियर सेकेंडरी के साथ डीएलएड/ 2 वर्षीय JBT कोर्स/ बीएलएड/ डिप्लोमा इन एजुकेशन/ बीएड/ एमएड/ आदि किया हो।
उम्मीदवार की उम्र 1 जनवरी 2026 को ध्यान में रखते हुए न्यूनतम 18 वर्ष से कम एवं अधिकतम उम्र 45 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को ऊपरी उम्र में छूट दी जाएगी।
Himachal Jbt Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया एवं एग्जाम पैटर्न
इस भर्ती में चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट/ रिटेन स्क्रीनिंग टेस्ट को पास करना होगा। इसी के साथ रिटेन टेस्ट में 120 अंकों के लिए भी प्रश्न पूछे जायेंगे। प्रश्न पत्र हल करने के लिए डेढ़ घंटे का समय दिया जायेगा। सभी 120 सवाल बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे। परीक्षा में निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रदान की जाएगी।

Himachal Jbt Recruitment 2026: आवेदन करने का तरीका
- एचपी जेबीटी एप्लीकेशन फॉर्म 2026 भरने के लिए सर्वप्रथम ऑफिशियल वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर विजिट करें।
- वेबसाइट के होम पेज पर Apply Login पर क्लिक करें।
- इसके बाद अभ्यर्थी एप्लिकेंट पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल भरकर फॉर्म को भर लें।
- अब निर्धारित शुल्क जमा करें।
- फॉर्म को सबमिट करके एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।
Himachal Jbt Recruitment 2026: आवेदन शुल्क
आवेदन पत्र भरने के साथ सभी वर्ग के अभ्यर्थियों को फीस के रूप में 800 रुपये जमा करना अनिवार्य है। ध्यान दें, अगर आपके फॉर्म में कोई गलती पाई जाती है तो उसे सुधारने के लिए आपको 200 रुपये अतिरिक्त शुल्क का भुगतान करना पड़ेगा।
यह भी पढ़ें: UCIL Recruitment 2025: माइनिंग मेट सहित कई पदों पर निकली भर्ती, सैलरी भी जबरदस्त






