---Advertisement---

ECGC PO Recruitment 2025: प्रोबेशनरी ऑफिसर पदों पर आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

On: November 11, 2025 7:52 PM
Follow Us:
ECGC PO Recruitment 2025
---Advertisement---

ECGC PO Recruitment 2025: भारतीय निर्यात क्रेडिट गारंटी निगम (ECGC) की ओर से प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। वहीं, इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया आज से यानी 11 नवंबर से स्टार्ट हो गई है। इसी के साथ जो उम्मीदवार ईसीजीसी में बतौर पीओ के पद पर नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट www.ecgc.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

ध्यान रहे आवेदन करने की अंतिम तिथि 02 दिसंबर, 2025 निर्धारित की गई है। इसके अलावा, उम्मीदवार 06 से 07 दिसंबर के बीच एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार व ऑनलाइन फीस का भुगतान कर सकते हैं।

ECGC PO Recruitment 2025: आयु-सीमा

जानकारी के लिए बता दें कि, आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष व अधिकतम आयु 30 साल तय किया गया है। जबकि, विशेष वर्ग के उम्मीवारों को आयु-सीमा में कुछ छूट भी प्रदान की जाएगी। जबकि, एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को पांच वर्ष की छूट, ओबीसी उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।

Also Read

ECGC PO Recruitment 2025: शैक्षणिक योग्यता

ECGC PO Recruitment 2025

वहीं, इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास हिंदी या अंग्रेजी विषय में स्नातकोत्तर की डिग्री व अन्य निर्धारित पात्रताएं होनी चाहिए। इसके अलावा, विशेष वर्ग के उम्मीदवारों के पास अन्य निर्धारित पात्रताएं भी होनी चाहिए।

ECGC PO Recruitment 2025: ऐसे होगा चयन

वहीं, उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। बता दें कि, लिखित परीक्ष में उम्मीदवारों से रीजनिंग, अग्रंजी, सामान्य जागरूकता, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड आदि विषयों से 200 अंकों के 200 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं, परीक्षा की अवधि 140 मिनट तय की गई है। वहीं, परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक-चौथाई अंक का नकारात्मक अंकन भी किया जाएगा। लिखित परीक्षा में चयनित किए गए उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए भी बुलाया जाएगा।

ECGC PO Recruitment 2025: ऐसे करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विजिट करें।
  • अब वेबसाइट के होमपेज पर अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद व्यक्तिगत जानकारी को दर्ज करके रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा कर लें।
  • अब आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
  • फॉर्म सबमिट करने से पहले दर्ज की गई सभी जानकारी को ध्यान से पढ़ लें।
  • अंत में फॉर्म सबमिट करने के बाद इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

यह भी पढ़ें: Bihar Health Department: आवेदन की तारीख और जानें योग्यता

Priti Yadav

प्रीति यादव 2023 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और कंटेंट राइटिंग में निरंतर काम कर रही हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ-साथ इनके पास डिजिटल मीडिया का अच्छा अनुभव है, जिसकी वजह से ये ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को बेहतर समझती हैं। प्रीति सभी बीट्स पर आर्टिकल कवर करती हैं, लेकिन इनकी खास रुचि Technology, Education और Government Schemes से जुड़ी खबरों और कंटेंट में है। इनके लेखन की खासियत है सरल भाषा, जानकारीपूर्ण शैली और SEO फ्रेंडली कंटेंट, जिससे पाठक जुड़ाव महसूस करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now